एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: करुण नायर के बाद अब इस खिलाड़ी की हुई 8 साल बाद प्लेइंग 11 में वापसी, मैनचेस्टर में खेलेंगे चौथा टेस्ट

IND vs ENG 4th Test Playing 11: भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. 8 साल बाद लियाम डॉसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. लियाम डॉसन 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, उन्हें शोएब बशीर की जगह चुना गया है. इस सीरीज में करुण नायर ने भी 8 साल बाद प्लेइंग 11 में वापसी की थी, इन दोनों के बीच इसके आलावा भी एक और कनेक्शन है.

सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई टीम इंडिया के लिए चौथा टेस्ट करो या मरो वाला है, अगर ये टेस्ट हारी तो शुभमन गिल एंड टीम सीरीज हार जाएगी. जबकि अगर ये टेस्ट ड्रा भी हुआ तो फिर पांचवा टेस्ट जीतकर भी भारत सिर्फ सीरीज ड्रा ही कर पाएगी.

लियाम डॉसन और करुण नायर के बीच कनेक्शन

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर करुण नायर के नाम है, उन्होंने दिसंबर 2016 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट में नाबाद 303 रन बनाए थे. ये डॉसन का डेब्यू टेस्ट था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे.

ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने 3 टेस्ट खेले हैं, इसकी 5 पारियों में उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 212 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, इसमें उनके नाम 10731 रन और 371 विकेट हैं. वह अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं, ये बेन स्टोक्स एंड टीम की बैटिंग लाइनअप को और मजबूत बनाएगा. इससे पहले तीसरे मैच में जोफ्रा आर्चर भी 4 साल बाद टेस्ट खेल रहे थे. आर्चर के आ जाने से इंग्लैंड की गेंदबाजी मजबूत नजर आई है.

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का शेड्यूल

  • तारीख- 23-27 जुलाई
  • समय- भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से
  • लाइव प्रसारण- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग- जियोहॉटस्टार

मैनचेस्टर के इस ग्राउंड (Old trafford cricket ground) पर भारतीय टीम कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीती है. यहां दोनों के बीच कुल 9 टेस्ट खेले गए हैं, 4 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है, 5 टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget