एक्सप्लोरर

2023 से अब तक वनडे में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले 5 खिलाड़ी कौन हैं? नंबर 1 का नाम जान हैरान हो जाएंगे आप

2023 के बाद से ODI में किन 5 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैंं? जानिए इस अनचाही लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर फिलिप्स और निसंका तक किसका रहा सबसे खराब रिकॉर्ड

क्रिकेट में एक मशहूर कहावत है, “Catches win matches”, यानी कैच पकड़े जाएं तो मैच जीतना तय है, लेकिन जब ये कैच छूटते हैं, तो सिर्फ एक विकेट नहीं, बल्कि मैच भी हाथ से फिसल सकता है. खासतौर पर वनडे क्रिकेट में, जहां हर रन और हर विकेट कीमती होता है.

आज के समय में फील्डिंग को लेकर खिलाड़ियों से काफी उम्मीद की जाती है, लेकिन फिर भी कुछ बड़े नाम ऐसे रहे हैं जिन्होंने कैच छोड़कर अपनी टीमों को मुश्किल में डाला है. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने 2023 से अब तक सबसे ज्यादा कैच टपकाए हैं.

रोहित शर्मा- भारत

हाल ही में टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस अनचाही सूची में सबसे ऊपर हैं.जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली बात है.

मैच खेले-  34 (2023 से अब तक)

कुल कैचिंग मौके- 22

कैच ड्रॉप किए- 10

कैच पकड़े- 12

रोहित शर्मा से सबसे बड़ी चूक तब हुई जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने स्लिप में कैच छोड़ दिया था. ये कैच अक्षर पटेल की हैट्रिक का मौका था, जिसे रोहित की गलती ने गंवा दिया था.

ब्रैंडन किंग- वेस्टइंडीज

ब्रैंडन किंग अपने एथलेटिक फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही उनके फिल्डिंग के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं.

कैचिंग मौके- 22

कैच ड्रॉप-  8

कैच पकड़े- 14

उनकी फील्डिंग में अस्थिरता ने वेस्टइंडीज की टीम को कई बार नुकसान पहुंचाया है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वो जल्द ही अपनी कैचिंग में सुधार करेंगे.

चरिथ असलंका- श्रीलंका

श्रीलंका के ऑलराउंडर और उप-कप्तान असलंका भी इस लिस्ट में शामिल  हैं और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.

मैच खेले- 54

कैचिंग मौके- 22

कैच ड्रॉप- 8

कैचिंग प्रतिशत- 63.64%

आमतौर पर असलंका एक भरोसेमंद फील्डर माने जाते हैं, लेकिन उनकी हाल की फॉर्म कुछ अलग ही तस्वीर बयां कर रही है.

ग्लेन फिलिप्स- न्यूजीलैंड

ग्लेन फिलिप्स को हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में गिना गया है, लेकिन वो भी इस अनचाही लिस्ट में शामिल हैं.

कैचिंग मौके- 23

कैच ड्रॉप- 7

कैचिंग प्रतिशत- करीब 70%

उनकी गिरती फील्डिंग परफॉर्मेंस ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि, उनकी काबिलियत और फुर्ती को देखते हुए वह फिल्डिंग में शानदार वापसी कर सकते हैं.

पथुम निसंका- श्रीलंका

श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पथुम निसंका भी फील्डिंग में पीछे रहे हैं. हालांकि वह इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं.

कैचिंग मौके- 23

कैच ड्रॉप- 7

कैचिंग प्रतिशत- 69.57%

निसंका की गेंद पर पकड़ कमजोर रही है और कई बार उनकी टीम को विकेटों के मौके गंवाने पड़े हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज; 38 की उम्र में ली आखिरी सांस
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget