एक्सप्लोरर

41 साल बाद एक बार फिर नए अवतार में आ रहा है Kinetic DX स्कूटर, जानें कब होगा लॉन्च?

Kinetic DX Electric Scooter: 41 साल पहले जिसे टू-व्हीलर मार्केट का गेमचेंजर कहा गया था, अब वही Kinetic DX स्कूटर इलेक्ट्रिक अवतार में आ रहा है. आइए इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Kinetic DX स्कूटर, जिसे 1984 में Kinetic Engineering और Honda ने मिलकर लॉन्च किया था, अब 40 साल बाद इलेक्ट्रिक रूप में वापसी कर रहा है. दरअसल, ये भारत का पहला टू-स्ट्रोक ऑटोमैटिक स्कूटर था और उस समय काफी पॉपुलर रहा. अब Firodia Group इसे नए इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से बाजार में उतारने जा रहा है. आइए इसकी लॉन्च डेट और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गेमचेंजर स्कूटर था Kinetic Honda DX

  • Kinetic Honda DX को उस समय बाजार में लॉन्च किया गया था, जब भारत का टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा था. जहां उस दौर में Vespa और Bajaj जैसे स्कूटरों में मैनुअल गियर चैंबर इस्तेमाल होता था, वहीं Kinetic DX ने पूरी तरह से ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक नई दिशा दिखाई.

  • 98cc का इंजन, 7.7 HP की पावर और 9.8 Nm टॉर्क के साथ, यह स्कूटर शानदार ड्राइविंग अनुभव देता था. इसकी CVT (Continuously Variable Transmission) तकनीक ने स्कूटर चलाने को बेहद आसान बना दिया था. इतना ही नहीं, इस स्कूटर में सेल्फ स्टार्ट और किक स्टार्ट दोनों ऑप्शन दिए गए थे, जो उस समय की बाकी स्कूटरों में नहीं मिलते थे. इसकी एक और खास बात ये थी कि इसका मेंटेनेंस खर्च सिर्फ ₹21 महीने बताया गया था. इसमें स्पेयर पार्ट्स और लेबर चार्ज दोनों शामिल थे.

अब फिर से आ रही है Kinetic DX

  • अब जब देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट रफ्तार पकड़ रहा है, Kinetic Green ब्रांड इसी यादगार स्कूटर को एक बार फिर से पेश करने जा रहा है. कंपनी ने इस स्कूटर का नया डिजाइन पेटेंट करवाया है और हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है.

  • नए Kinetic DX EV स्कूटर में पुराने रेट्रो लुक को काफी हद तक बरकरार रखा गया है. इसमें चौड़ा हेडलैंप, लंबी सीट, और स्टाइलिश फ्रंट एप्रन शामिल हैं, जो पुराने Kinetic प्रेमियों के लिए एक नॉस्टैल्जिक फीलिंग लाएगा.

किससे होगा मुकाबला?

  • Kinetic DX Electric Scooter की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. यह स्कूटर 28 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा और इसे Kinetic Green पेश करेगा, जो Firodia ग्रुप की कंपनी है. फिलहाल इसके पावरट्रेन, बैटरी स्पेसिफिकेशन या रेंज से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्कूटर भारतीय बाजार में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा.
  •  
  • भारतीय EV बाजार में इसका सीधा मुकाबला Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Hero Vida V1, और Ola S1 X+ और Pro मॉडल्स जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.

ये भी पढ़ें: कितनी सैलरी होने पर मिल जाएगी Maruti Grand Vitara Hybrid? जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget