एक्सप्लोरर

CLAT 2026: लॉ की दुनिया में करियर बनाने का मौका, 1 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 7 दिसंबर को होगी परीक्षा

CLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से शुरू होंगे और परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को होगी. यह एग्जाम देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में LLB और LLM कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाएगा.

अगर आप वकील बनने का सपना देख रहे हैं या कानून की पढ़ाई में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) कंसोर्टियम ने CLAT 2026 (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के जरिए छात्र 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB और 1 वर्षीय LLM कोर्स में दाख़िला ले सकते हैं.

कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?

CLAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

5 वर्षीय LLB कोर्स के लिए उम्मीदवार ने 10+2 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हो. जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ या ओसीआई कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 45% अंक अनिवार्य हैं. एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए 40% अंक काफी हैं.

LLM कोर्स के लिए उम्मीदवार के पास LLB की डिग्री होनी चाहिए. जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ या ओसीआई कैटेगरी के लिए 50% अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 45% अंक जरूरी हैं.

रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

CLAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय किया गया है. जनरल, ओबीसी वर्ग के छात्रों को 4,000 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी और बीपीएल वर्ग के छात्रों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

एग्जाम में क्या होगा खास?

CLAT 2026 एक ऑफलाइन, पेन-पेपर मोड परीक्षा होगी जिसमें लॉ से जुड़े विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी. इसके जरिए देशभर की 24 प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका मिलेगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘रजिस्टर’ लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और सेव रखें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget