एक्सप्लोरर

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ये अलर्ट

Delhi Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले कुछ घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (21 जुलाई) शाम को आसमान में बादल छाए रहे और रिज तथा प्रगति मैदान सहित कई इलाकों में बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच रिज में सबसे अधिक 29.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जबकि इसी अवधि के दौरान प्रगति मैदान और पूसा में क्रमशः 1.7 मिमी और 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

लोदी रोड और पालम में हल्की बारिश हुई. आईएमडी ने दिल्ली में अगले कुछ घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी की रंग-कोडित चेतावनी प्रणाली ‘येलो अलर्ट’ को 'सावधान रहें' चेतावनी के रूप में वर्गीकृत करती है. ये लोगों को बदलते मौसम की स्थिति के दौरान सतर्क रहने की सलाह देती है. इससे पहले दिन में सफदरजंग बेस स्टेशन पर शहर का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा. 

दिल्ली में सुबह आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा

दिल्ली में सुबह आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा, जो काफी अधिक है. दिल्ली के अन्य इलाकों में पालम में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर और लोदी रोड में यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इन स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 25.5 से 26.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

22 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने रात में रुक-रुक कर बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. आईएमडी ने मंगलवार (22 जुलाई) को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को शहर में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget