एक्सप्लोरर

8वें वेतन आयोग के पैनल अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार, जानें देरी पर क्या बोली सरकार

8th Pay Commission: वेतन आयोग के गठन को लेकर स्पष्टता नहीं होने के बाद अब सांसदों ने इसमें हो रही देर, अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्त और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस को लेकर विस्तृत ब्यौरे की मांग की है.

Eighth Pay Commission: सरकार ने इस साल की शुरुआत में आठवें वेतन आयोग के गठन का फैसला किया है. लेकिन वित्त मंत्रालय के मुताबिक, औपचारिक तौर पर इसके अध्यक्ष और इसके सदस्यों की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का अब भी इंतजार है. लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के लिए नोटिफिकेशन जारी करने से पहले प्रमुख शेयरहोल्डर्स के साथ ही गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों से इनपुट्स मांगे गए हैं.

सीपीसी चीफ की नियुक्त का इंतजार

सांसद टीआर बालू और आनंद भदोरिया की तरफ से आठवें वेतन आयोग के जनवरी में ऐलान के बावजूद पैनल के गठन में हो रही देरी के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि नए वेतनमान लागू तभी किया जाएगा, जब वेतन आयोग की तरफ से सिफारिश की जाएगी और सरकार उसे स्वीकार करेगी. हालांकि, सीपीसी गठन के ऐलान के छह महीने बीत जाने के बावजूद अब तक इसके वेतन आयोग के सदस्यों और इसके अध्यक्ष के चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाना अभी बाकी है. 

आठवें वेतन आयोग के ब्यौरे की मांग

वेतन आयोग के गठन को लेकर स्पष्टता नहीं होने के बाद अब सांसदों ने इसमें हो रही देरी, अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्त और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस को लेकर विस्तृत ब्यौरे की मांग की है. गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की तरफ से वेतन आयोग के अध्यक्ष और इसके सदस्यों के गठन समेत टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) का इंतजार किया जा रहा है. आठवें वेतन आयोग को लेकर अभी तक न ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस को अंतिम रुप दिया गया है और न ही इस बारे में नोटिफाई किया गया है.

गौरतलब है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन और उनके पेंशन में इजाफे की समीक्षा के लिए 10 साल पर वेतन आयोग का गठन किया जाता है. आयोग की तरफ से महंगाई और अन्य चीजों को देखते हुए बेसिक-भत्ते और बोनस समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की सिफारिश की जाती है. 

ये भी पढ़ें: शॉकिंग: सब्जी बेचने वाले एक छोटे दुकानदार को मिला 29 लाख का जीएसटी नोटिस, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget