एक्सप्लोरर

'दिल्ली में पुराने वाहनों पर कार्रवाई AAP की निष्क्रियता का नतीजा', BJP सरकार का पलटवार

Delhi Old Vehicle Ban: दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों पर कार्रवाई का दोष पिछली आप सरकार पर डाला. BJP ने कहा कि आप सरकार की निष्क्रियता के कारण ही सुप्रीम कोर्ट और NGT के आदेशों का पालन करना पड़ रहा है.

Delhi News: दिल्ली सरकार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की वजह से पुराने वाहनों (End-of-Life Vehicles) पर कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और NGT के आदेशों के तहत की जा रही है, न कि किसी राजनीतिक द्वेष के तहत.

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुराने वाहनों पर कार्रवाई और तेल न देने के CAQM के आदेश का सारा दोष आम आदमी पार्टी की पुरानी सरकार पर फोड़ा.

इस वजह से करनी पड़ी कार्रवाई
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि यह पिछली सरकार की विफलता का नतीजा है, जिसने समय रहते प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जिसकी वजह से CAQM को पुरानी गाड़ियों पर कार्रवाई करनी पड़ी.

'अरविंद केजरीवाल की सरकार ने आंख मूंद ली थी'
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि NGT ने कई बार निर्देश जारी थे, लेकिन AAP सरकार ने न उन्हें लागू किया और न जनता की सेहत की परवाह की और आज दिल्ली की हवा अगर आज इतनी खराब है तो उसकी जिम्मेदारी AAP सरकार की 10 साल की निष्क्रियता है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने दो टूक कहा कि जब कोर्ट ने बार-बार पुराने वाहनों पर बैन लगाने के आदेश दिए, तब भी अरविंद केजरीवाल की सरकार ने आंख मूंद ली थी और जब हालात बेकाबू हो गए, तो कोर्ट को मजबूर होकर सख्त कदम उठाने पड़े थे.

'ऑड-ईवन जैसे प्रयोग भी रहे विफल'
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने यह भी कहा कि देश के बाकी मेट्रो शहरों मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में पुरानी गाड़ी पर प्रतिबंध नहीं लगे क्योंकि वहां की सरकारों ने समय रहते कदम उठाए,लेकिन दिल्ली में आप सरकार में ऑड-ईवन जैसे प्रयोग भी विफल रहे, जिसे खुद NGT ने बेअसर बताया था.

'जनता की राय को भी दिल्ली सरकार CAQM तक पहुंचाएगा'
दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार जल्द ही केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी जिसमें प्रदूषण रोकने के लिए चल रही योजनाओं और प्रयासों की जानकारी होगी साथ ही पुरानी गाड़ियों पर जनता की राय को भी दिल्ली सरकार CAQM तक पहुंचाएगा. 

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने के मुताबिक दिल्ली सरकार अब CAQM के सामने पूरी तस्वीर रखेगी की पर्यावरण के लिए क्या किया गया है, कैसे लागू किया जा रहा है, और कैसे हवा को दोबारा सांस लेने लायक बनाया जा रहा है साथ ही दिल्ली की जनता को उस गलती की सजा मिल रही है जो उसने नहीं की ऐसे में दिल्ली सरकार CAQM को जानकारी देगी की अब बीजेपी सरकार जिम्मेदारी से काम कर रही है ऐसे में निर्णय पर विचार किया जाए.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget