एक्सप्लोरर

चार साल में विमानों में 2000 से ज्यादा तकनीकी खराबियां, सबसे आगे एयर इंडिया

विमानों में बार-बार आ रही तकनीकी गड़बड़ी को लेकर DGCA ने संसद में आंकड़े पेश किए हैं, जिसके अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स में सबसे ज्यादा खराबियां दर्ज की गईं.

भारत में उड़ान भरने वाले विमानों में तकनीकी गड़बड़ियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. साल 2021 से लेकर अब तक (जुलाई 2025) देश की अलग-अलग एयरलाइनों से 2000 से ज्यादा तकनीकी खामियों की रिपोर्ट DGCA को दी गई. ये जानकारी संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी. 

इन आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स में सबसे ज्यादा खराबियां दर्ज की गईं. सिर्फ साल 2024 में ही एयर इंडिया समूह की उड़ानों में 250 से ज्यादा तकनीकी परेशानियां सामने आईं. इससे यह साफ है कि देश की सबसे पुरानी विमानन कंपनी को अपनी तकनीकी प्रणाली पर और ध्यान देने की जरूरत है.

अधिकतर खामियों को उड़ान से पहले ही ठीक

तकनीकी खामी यानि जब प्लेन में इंजन की खराबी, सॉफ्टवेयर फॉल्ट, लैंडिंग गियर की गड़बड़ियां, और उड़ान के दौरान सिस्टम अलर्ट जैसी समस्याएं आती हैं. हालांकि DGCA का कहना है कि अधिकतर खामियों को उड़ान से पहले ही ठीक कर लिया गया था और यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ.

अब DGCA सघन तरीके से इन सभी खामियों की जांच करता है और एयरलाइनों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश देता है. 
1. स्पॉट चेक
2. नाइट सर्विलांस 
3. फ्लाइट रिकॉर्डिंग और रिपोर्ट चेक करना

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों FAA स्टैंडर्ड्स को अपनाना शुरू

इसके अलावा, DGCA ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों FAA (अमेरिका की फेडरल एविएशन एजेंसी) के स्टैंडर्ड्स को भी अपनाना शुरू कर दिया है, ताकि सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सके. तकनीकी गड़बड़ियों के साथ-साथ हवाई यात्रियों की शिकायतों का आंकड़ा भी कम नहीं है. 2023 में DGCA को 5500 से ज्यादा शिकायतें मिली थीं, जबकि 2025 में अभी तक (14 जुलाई तक) करीब 3900 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं. 

ये शिकायतें आमतौर पर देरी, टिकट रिफंड में परेशानी, खराब कस्टमर सर्विस और उड़ान के दौरान सुविधा की कमी से जुड़ी होती है. DGCA इन शिकायतों को एयरलाइनों तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करता है, लेकिन फिर भी यात्रियों में असंतोष बना हुआ है. 

1. कुल तकनीकी खामियां (2021–2025): 2000+
2. सबसे ज्यादा शिकायतें: एअर इंडिया+एअर इंडिया एक्सप्रेस
3. साल 2025 में तकनीकी खामियां: 183  
4. साल 2024 में एअर इंडिया समूह की उड़ानों में 250+ खराबियां
5. 2023 में मिलीं यात्रियों की शिकायतें: 5513
6. 2025 में अब तक (14 जुलाई तक): 3925 शिकायतें

साफ है कि सरकार और DGCA की कोशिशें जारी हैं, लेकिन जब तक एयरलाइंस जमीनी स्तर पर सुधार नहीं करेंगी, यात्रियों की सुरक्षा और संतुष्टि दोनों ही प्रभावित होती रहेंगी.

ये भी पढ़ें:- 6 साल से बंद पड़े आतंकी कैंपों को लश्कर ए तैयबा ने फिर से किया एक्टिव, टॉप आतंकियों ने किया दौरा

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget