एक्सप्लोरर

ब्यूटी विद ब्रेन... जानें कौन हैं 19 साल की दिव्या देशमुख? कैसे तय किया शतरंज वर्ल्ड कप फाइनल का सफर

Divya Deshmukh In Chess World Cup Final: भारत की दिव्या देशमुख ने चेस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है. दिव्या अभी केवल 19 साल की हैं और वे भारत के लिए कई टूर्नामेंट जीत चुकी हैं.

Who Is Divya Deshmukh: दिव्या देशमुख, 19 साल की वो खिलाड़ी जिसने चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर भारत का झंडा लहराया है. दिव्या देश की ऐसी पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने भारत को वूमेंस चेस वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया है. दिव्या ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की टैन झोंग्यी को हराया. चीन की ये खिलाड़ी वूमेंस वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं. चेस वर्ल्ड कप में पहुंचने वाली दिव्य देशमुख पहली फाइनलिस्ट हैं, अभी दूसरे खिलाड़ी के नाम का तय होना बाकी है.

कौन हैं दिव्या देशमुख?

दिव्या देशमुख नागपुर की रहने वाली हैं और इनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं. दिव्या की स्पोर्ट्स की तरफ रुचि उनकी बहन के बैडमिंटन में जाने के बाद आई, लेकिन उन्होंने अपने प्रोफेशन में बैडमिंटन की जगह शतरंज को चुना. दिव्या कितनी बेहतर चेस प्लेयर बन सकती हैं, ये बात तभी पता चल गई थी जब वे पांच साल की थी.

  • दिव्या देशमुख ने पांच साल की उम्र में साल 2012 में नेशनल अंडर-7 चैंपियनशिप जीती.
  • इसके बाद दिव्या ने डरबन में हुआ अंडर-10 टूर्नामेंट जीता.
  • दिव्या देशमुख 2017 में ब्राजील में हुए अंडर-12 टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं और इसमें भी भारत की इस खिलाड़ी की जीत हुई थी.
  • दिव्या साल 2023 में इंटरनेशनल मास्टर बन चुकी हैं.
  • भारत की इस बेटी ने साल 2024 में वर्ल्ड जूनियर गर्ल्स अंडर-20 चैंपियनशिप जीती थी.
  • 2024 में हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए 45वें चेस ओलंपियाड में भारत की विनिंग टीम का हिस्सा दिव्या देशमुख थीं.
  • दिव्या तीन चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुकी हैं.

दिव्या देशमुख की सेमीफाइनल में शानदार जीत

भारत की दिव्या देशमुख और चीन की टैन झोंग्यी के बीच शानदार मुकाबला हुआ. जॉर्जिया के शहर बाटुमी में बुधवार, 23 जुलाई को इस मैच में भारत की जीत तो हुई थी, लेकिन दिव्या के लिए ये मुकाबला आसान नहीं था, क्योंकि दिव्या के सामने पहले वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी टैन झोंग्यी थी, जो कि वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर भी हैं. इन दोनों के बीच फर्स्ट लेग ड्रॉ हुआ. वहीं सेकंड लेग में व्हाइट पीस के साथ दिव्या देशमुख ने चीन की खिलाड़ी को हरा दिया.

ब्यूटी विद ब्रेन... जानें कौन हैं 19 साल की दिव्या देशमुख? कैसे तय किया शतरंज वर्ल्ड कप फाइनल का सफर

भारत का किससे होगा फाइनल मुकाबला?

भारत चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिव्या देशमुख की फाइनल में टक्कर किसके साथ होगी. FIDE चेस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल चीन की लेई तिंगजी और भारत की नंबर 1 प्लेयर कोनेरू हम्पी के बीच खेला गया. दोनों खिलाड़ियों के बीच क्लासिकल लेग्स ड्रॉ होने के बाद इस खेल का कोई नतीजा नहीं निकला. आज गुरुवार, 24 जुलाई को एक और मैच के साथ दूसरे फाइनलिस्ट का नाम सामने आएगा.

फाइनल में दोनों भारतीय खिलाड़ी?

चेस वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में अगर भारत की कोनेरू हम्पी जीत जाती है, तब ये तय है कि भारत ही ये वूमेंस चेस वर्ल्ड कप जीत रहा है. 19 साल की शतरंज प्लेयर दिव्या देशमुख FIDE वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जीतने के साथ ही कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं अगर कोनेरू हम्पी भी फाइनल में पहुंच जाती हैं तो वे भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी. अगर हम्पी हार जाती हैं, तब उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर टूर्नामेंट में एक और मौका मिलेगा.

ब्यूटी विद ब्रेन... जानें कौन हैं 19 साल की दिव्या देशमुख? कैसे तय किया शतरंज वर्ल्ड कप फाइनल का सफर

यह भी पढ़ें

भारत में होगा Chess World Cup 2025, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन समेत 206 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget