एक्सप्लोरर

बाजार में मिलने वाला सफेद अंडा वेज है या नॉनवेज? सावन में जान लें इसका जवाब

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी ये हमेशा चर्चा का विषय रहता है. बाजार में मिलने वाले अंडे को कुछ शाकाहारी मानते हैं लेकिन कुछ लोग इसे मांसाहारी की त्रेणी में रखते हैं.

हिंदू धर्म में सावन(Sawan) का महीना बहुत पवित्र माना जाता है. ये समय शिव भक्ति का होता है और कई लोग सावन में शिव की आराधना करते हैं. यही वजह है कि इस महीने अंडा-मांस, मदिरा का सेवन बंद कर लोग सात्विक शाकाहारी भोजन करते हैं. लेकिन एक सवाल है जो हमेशा से चर्चा का विषय बना रहा है कि बाजार में मिलने वाला अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी तो चलिए जानते हैं.

अंडा शाकाहारी या मांसाहारी?

अंडा एक सुपफूड है इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं इसीलिए कहा भी जाता है संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि मुर्गी अंडा देती है इसलिए अंडा मांसाहारी हुआ क्योंकि अंडे के अंदर चूजे का जन्म होता है.  तो आपको बता दें कि अंडा दो तरह का होता है फर्टिलाइज्ड और अनफर्टिलाइज्ड. अंडे को फर्टिलाइज होने के लिए मुर्गी को अंडे के संपर्क में आना होता है. लेकिन बाजार में मिलने वाले सभी अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं इन अंडों से चूजे नहीं निकलते ऐसे में कुछ लोग ये तर्क देते हैं कि बाजार में मिलने वाला अंडा शाकाहारी है. क्योंकि अंडा तभी पनपता है जब वो मुर्गी के संपर्क में आता है तब उसमें चूजों का विकास होता है लेकिन बाजार में मिलने वाले अंडा ना तो मुर्गी के संपर्क में आता है ना फर्टिलाइज होता है. यही वजह है कि लोग इसे शाकाहारी की कैटेगरी में रखते हैं. 

सावन में अंडा क्यों नहीं खाना चाहिए?

धार्मिक कारण के अनुसार हिंदु धर्म में सावन को भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना माना जाता है. इस दौरान सात्विक और शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता दी जाती है. अंडा तामसिक भोजन माना जाता है. यही वजह है लोग सावन में अंडे का सेवन नहीं करते हैं. वहीं सावन में अंडा ना खाने का आयुर्वेदिक कारण भी है. सावन वर्षा ऋतु में आने वाला महीना है और इस मौसम में खान-पान के कुछ नियम हैं. इस मौसम में वातावरण में नमी रहती है जिससे बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं. यही वजह है कि इस मौसम में लोग दूध, फल, सब्जियां और अनाज जैसे सात्विक भोजन खाते हैं. फिलहाल, अंडे को लेकर लोग तर्क चाहे जो भी दें लेकिन भारतीय शाकाहारी परंपरा में अंडा वेज नहीं माना जाता सावन में धार्मिक कारणों से इसे पूरी तरह नॉनवेज माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- रम, व्हिस्की और बीयर...वेजीटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन? पीते तो खूब होंगे जानते नहीं होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget