एक्सप्लोरर

'RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल से नाराज थे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली', पूर्व वित्त सचिव की किताब में दावा

Urjit Patel News: उर्जित पटेल जब भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे तो उन्होंने कुछ ही महीनों में दो बार रेपो रेट बढ़ाया था. तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली भी उनसे नाराज हो गए थे.

Subhash Chandra Garg On PM Modi: पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने अपनी किताब 'वी आल्सो मेक पॉलिसी' में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि तत्कालीन वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल से काफी नाराज थे. 

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, गर्ग ने अपनी किताब में उर्जित पटेल पर कथित तौर पर केंद्र की चुनावी बांड योजना को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. गर्ग के अनुसार पटेल का मानना था कि उन्हें केवल आरबीआई की ओर से जारी किया जाना चाहिए और वह भी डिजिटल मोड में. 

अरुण जेटली को लगा था बुरा

उस साल जून में तत्कालीन आरबीआई बॉस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के सरकार के फैसले से मुद्रास्फीति के दबाव में संभावित वृद्धि का हवाला देते हुए रेपो रेट बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था. तीन महीने बाद उन्होंने रेपो रेट 25 फीसदी बढ़ा दिया. नतीजा ये हुआ कि सरकार पर बैंकों में लाखों करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी डालने का दबाव बढ़ गया. गर्ग के मुताबिक, पटेल के इस कदम से तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को बुरा लगा था. 

ऐसी धारणा थी कि वह इतिहास में सबसे स्वतंत्र आरबीआई गवर्नर के रूप में जाना चाहते थे. 14 सितंबर, 2018 को पीएम मोदी की ओर से बुलाई गई एक बैठक के दौरान, पटेल ने एक प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने विनिवेश लक्ष्यों को बढ़ाने समेत कई समाधान दिए थे. गर्ग ने अपनी किताब में दावा किया कि जेटली ने हताशा में उर्जित पटेल के समाधानों को पूरी तरह से अव्यवहारिक बताया था. 

पीएम मोदी ने की थी आलोचना

गर्ग ने अपनी किताब में कहा कि केंद्र और आरबीआई के बीच तनाव का असर पीएम मोदी पर पड़ा था, जिन्होंने पटेल को गवर्नर के रूप में चुना था और उनका बचाव किया था. प्रधानमंत्री इस स्थिति से परेशान थे. गर्ग ने लिखा, "उन्होंने (पीएम मोदी) आंकलन किया कि आरबीआई स्थिति से निपटने के लिए शीर्ष पर नहीं है और आर्थिक स्थिति को संबोधित करने और सरकार के साथ अपने मतभेदों को हल करने के लिए कुछ भी सार्थक करने को तैयार नहीं है."

गर्ग ने लिखा कि पीएम मोदी ने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों के समाधान पर आरबीआई के रुख और समाधान खोजने के प्रति उसके अड़ियल रवैये पर पटेल पर निशाना साधा. उन्होंने एलटीसीजी कर को वापस लेने के प्रस्ताव के लिए गवर्नर की आलोचना की.

ये भी पढ़ें- 

'राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं, अगर उनकी सीट महिला के लिए रिजर्व हो गई तो...', महिला आरक्षण पर क्या बोले अर्जुन राम मेघवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget