एक्सप्लोरर

Guruwar Vrat: गुरुवार व्रत रखते हैं तो इन नियमों का करें पालन, जान लें क्या खाएं क्या नहीं

Guruwar Vrat Niyam: व्रत रखना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मिक अनुशासन भी हैं. सही नियम और विधि से किए गए व्रत से ही पूर्ण फल मिलता है. इसलिए जान लें गुरुवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं.

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और व्रत आदि का काफी महत्व होता है. सप्ताह के अलग-अलग दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होते हैं. इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित है. साथ ही इस दिन केले वृक्ष की पूजा का भी विधान है. कई लोग गुरुवार के दिन व्रत भी रखते हैं.

गुरुवार व्रत के नियम (Thursday fasting Rules)

धार्मिक दृष्टि से भी गुरुवार का व्रत रखना बहुत फलदायी माना जाता है. इस दिन व्रत रखने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, खुशहाली का आगमन होता है, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, ज्ञान की प्राप्त होती है और मनोकामना पूर्ण होती है. लेकिन किसी भी व्रत का फल तभी मिलता है, जब व्रत के नियमों का पालन किया जाए.

गुरुवार व्रत को लेकर भी कई नियम होते हैं, जिसका पालन करना जरूरी होता है. गुरुवार के दिन कई कार्य करना वर्जित होता है तो कुछ कार्यों को करना शुभ भी माना जाता है. बात करें गुरुवार व्रत की तो, व्रत को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं जैसे- गुरुवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और कौन सी चीज व्रत के दौरान नहीं खानी चाहिए. व्रत के दौरान खाने-पीने से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने से ही व्रत सफल होता है. आइए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि गुरुवार व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करे परहेज.

गुरुवार व्रत में क्या खाएं

  • व्रत के दौरान हल्का और सात्विक चीजे ही खाएं.
  • व्रत के दौरान दूध से बनी चीजें जैसे- दही, पनीर, मक्खन और मिठाई आदि खा सकते हैं.
  • कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या समा चावल का भी सेवन किया जा सकता है.
    मौसमी फल भी खा सकते हैं जैसे- संतरा, पपीता, अंगूर, तरबूज, सेब आदि.
  • नारियल का पानी और ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं. इससे शरीर में कमजोरी नहीं होगी.

गुरुवार व्रत में क्या न खाएं

  • गुरुवार का व्रत करने वालों को केला नहीं खाना चाहिए.
  • गुरुवार के दिन तामसिक भोजन और लहसुन-प्याज युक्त भोजन न करें.
  • इसके साथ ही गेहूं का आटा, चावल, मैदा आदि भी नहीं खाएं.
  • व्रत के दौरान सामान्य नमक का सेवन भी न करें. सेंधा नमक खा सकते हैं.
  • व्रत के दौरान बाजार में मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंक भी न करें.
  • शराब, सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों से भी दूर रहें.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. गुरुवार व्रत कब शुरू कर सकते हैं?

A. किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के गुरुवार से व्रत शुरू कर सकते हैं.

Q. क्या गुरुवार व्रत में नमक खा सकते हैं?

A. नहीं, व्रत साधारण नमक नहीं खा सकते हैं. सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है.

Q. गुरुवार को किस देवता की पूजा होती है?

A. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा होती है.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर न करें ये 5 गलतियां, माना जाता है अशुभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 24 October 2026: दोपहर 1:36 बजे से चतुर्दशी, रात 8:32 बजे शुरू होगा गंडमूल, जानें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 24 October 2026: रवि योग पूरे दिन नहीं, शुभ काम से पहले जानें शनिवार के मुहूर्त
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Durga Puja 2028 Date: महाष्टमी, नवमी और दशमी कब है?
Durga Puja 2028: सितंबर या अक्टूबर, कब होगी दुर्गा पूजा? जानें महाष्टमी से विजयादशमी तक की सही तारीख
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: महत्वपूर्ण यात्रा से शुरुआत, नई नौकरी के ऑफर पर सोच-समझकर लें फैसला; जानें इस हफ्ते का अचूक उपाय!
Aquarius Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026: शुभचिंतकों की सलाह से सुलझेगी पारिवारिक उलझन, लाइफ पार्टनर देगा हर कदम पर साथ; पढ़ें वीकली राशिफल

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget