एक्सप्लोरर

पेट्रोल में क्यों फूंकने पैसे, जब 13 हजार रुपये की EMI पर मिल रही MG Comet EV, जानें हिसाब

MG Comet EV on EMI: एमजी कॉमेट ईवी की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा.

देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV अब पहले से ज्यादा सेफ और फीचर-लोडेड हो गई है. 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह इलेक्ट्रिक कार कम बजट में EV खरीदने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आपकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपये तक भी है, तो भी आप MG Comet EV को EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं. आइए इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस, EMI और फाइनेंस प्लान के बारे में पूरा हिसाब-किताब जान लेते हैं.

कितनी है MG Comet EV की कीमत? 

नई MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इस लोन की इंटरेस्ट रेट अनुमानित रूप से 9.8% प्रति वर्ष होगी और इसे चुकाने की अवधि 5 साल होगी.

इस हिसाब से हर महीने आपको 13,400 रुपये की EMI भरनी होगी. कुल मिलाकर, 5 साल में आपका कुल भुगतान करीब 8 लाख रुपये होगा, जिसमें मूल लोन राशि और ब्याज दोनों शामिल हैं. हालांकि,अलग-अलग शहरों में MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत में भी थोड़ा अंतर हो सकता है. 

MG Comet EV के शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

MG Comet EV फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी शानदार है. यह एक कॉम्पैक्ट 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 17.3 kWh की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक चलती है. यह कार एसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह कार डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है. इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS + EBD जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

मार्केट में किससे मुकाबला करेगी Mini Fortuner? जानिए टोयोटा फॉर्च्यूनर से कितनी होगी सस्ती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget