एक्सप्लोरर

मुझे क्यों तोड़ा? दो सांड की लड़ाई में पापा की परी की आ गई शामत, स्कूटी समेत उठाकर फेंका- वीडियो वायरल

दो जानवर अपनी ताकत आजमा रहे हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है वो स्क्रिप्ट से बाहर का ट्विस्ट होता है. सांडों से कुछ ही कदम की दूरी पर एक लड़की स्कूटी पर बैठी सब देख रही है.

कभी-कभी जिंदगी तुम्हें एकदम फिल्मी सीन में फेंक देती है, लेकिन कैमरा कट नहीं बोलता बल्कि सांड बोलते हैं और वो भी गली में खुलेआम भिड़ते हुए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और सिहर भी रहे हैं. वीडियो में दो काले सांड एक तंग गली में पूरी जान झोंककर लड़ रहे हैं. आसपास के लोग दूर से तमाशा देख रहे हैं, मोबाइल कैमरे चल रहे हैं, सबको लग रहा है कि बस दो जानवर अपनी ताकत आजमा रहे हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है वो स्क्रिप्ट से बाहर का ट्विस्ट होता है. सांडों से कुछ ही कदम की दूरी पर एक लड़की स्कूटी पर बैठी सब देख रही है उसे पता भी नहीं है कि उसके साथ क्या होने वाला है.

लड़ते हुए सांड ने पापा की परी पर किया हमला

वीडियो में वो लड़की जिसे सोशल मीडिया की भाषा में ‘पापा की परी’ कहा जाता है. उसने ना हेलमेट पहना है, ना उसे फिकर है. बस सांडों के झगड़े का लाइव शो उसे देखना है. और तभी लड़ते-झगड़ते दोनों सांड एक झटके में उस दिशा में मुड़ते हैं और सीधे जाकर स्कूटी समेत पापा की परी पर गिर पड़ते हैं. अगला दृश्य ऐसा होता है जैसे कोई ऐक्शन सीन. लड़की स्कूटी समेत हवा में उछलती है और फिर बुरी तरह जमीन पर गिरती है. कुछ सेकेंड बाद वो उठकर खड़ी होती है, जाहिर है घबराई हुई लेकिन ठीक-ठाक.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝗖𝗛𝗔𝗗𝗗𝗜 𝗕𝗨𝗗𝗗𝗬 | 𝗦𝗛𝗜𝗩𝗔𝗔𝗬 (@chaddibaddii)

बढ़ता जा रहा आवारा सांड का आतंक

वीडियो में ये पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है और लोग अब इसे शेयर कर रहे हैं ये कहते हुए कि "भाई जानवरों की लड़ाई में इंसान बीच में ना आए तो बेहतर है." इस वीडियो ने फिर एक बार उस बहस को जन्म दे दिया है जिसमें कहा जाता है कि शहरों में सांडों को खुला क्यों छोड़ा जाता है और गलियों में ऐसी घटनाएं आखिर कब रुकेंगी. फिलहाल तो वीडियो वायरल है और ‘पापा की परी’ के उड़ने वाला मोमेंट सोशल मीडिया का नया मीम मटेरियल बन चुका है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पापा की परी, हवा में उड़ी. एक और यूजर ने लिखा...और देख लो लाइव शो. तो वहीं एख और यूजर ने लिखा...अरे दीदी, क्या जरूरत थी सांड के झगड़ों में पड़ने की.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget