एक्सप्लोरर

ये 35 दवाएं सरकार ने कर दीं बेहद सस्ती, जानें किन बीमारियों में देती हैं राहत?

सरकार ने लोगों को राहत देते हुए बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण की तरफ से 35 दवाओं के दाम कम किए गए हैं. चलिए, जानते हैं कि ये किन बीमारियों में काम आती हैं.

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने 35 आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी की है. यह फैसला रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा एनपीपीए की सिफारिश के आधार पर लिया गया है. कीमतों में कटौती का लाभ खासतौर पर दिल, डायबिटीज, मानसिक रोग और इंफेक्शन जैसी पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को मिलेगा.

किन दवाओं की कीमतें घटीं और किस बीमारी में मददगार हैं?

  • 1. एसिक्लोफेनाक-पैरासिटामोल-ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन
  • बीमारी: दर्द और सूजन (आर्थराइटिस, चोट, सर्जरी के बाद)
  • नई कीमत: 13 रुपये प्रति टैबलेट (पहले 15.01 रुपये तक थी)
  • 2. एमोक्सिसिलिन-पोटेशियम क्लैवुलनेट कॉम्बिनेशन
  • बीमारी: बैक्टीरियल इंफेक्शन (गले का संक्रमण, साइनस, फेफड़ों के संक्रमण)
  • 3. एटोरवास्टेटिन + क्लोपिडोग्रेल
  • बीमारी: हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड क्लॉट रोकथाम
  • नई कीमत: 25.61 मूत्र मार्ग के संक्रमण प्रति टैबलेट
  • 4. एम्पैग्लिफ्लोजिन, सिटाग्लिप्टिन, मेटफॉर्मिन (ओरल एंटीडायबिटिक)
  • बीमारी: टाइप-2 डायबिटीज, ब्लड शुगर नियंत्रण
  • 5. डिक्लोफेनाक इंजेक्शन
  • बीमारी: गंभीर दर्द और सूजन (आर्थराइटिस, चोट, पोस्ट-ऑपरेटिव पेन)
  • नई कीमत: 31.77 मूत्र मार्ग के संक्रमण प्रति mL
  • 6. सेफिक्साइम + पैरासिटामोल (ओरल सस्पेंशन)
  • बीमारी: बच्चों में बुखार और बैक्टीरियल इंफेक्शन
  • 7. कोलेकैल्सिफेरॉल (विटामिन D ड्रॉप्स)
  • बीमारी: विटामिन D की कमी, हड्डियों की मजबूती

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

अगर नई कीमतों का पालन नहीं किया गया तो डीपीसीओ, 2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई होगी. ज्यादा वसूले गए पैसे ब्याज के साथ वापस करने होंगे. सभी दुकानदारों को अपने यहां नई दवाओं की कीमतों की लिस्ट लगानी जरूरी है.

दवा कंपनियों के लिए नियम

निर्माताओं को नई कीमतों की लिस्ट फॉर्म V में अपडेट करनी होगी और इसे इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम पर डालना होगा. साथ ही इसकी जानकारी एनपीपीए और राज्य औषधि अधिकारियों को देनी होगी.

जीएसटी का नियम

एनपीपीए ने कहा है कि तय कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है. जीएसटी अलग से लगाया जाएगा. इस आदेश के बाद पुरानी कीमतों वाले सभी आदेश रद्द हो गए हैं.

मरीजों को क्या फायदा होगा?

इन दवाओं की कीमत कम होने से उन लोगों को सीधा फायदा मिलेगा जो लंबे समय से महंगी दवाएं खरीदते हैं. अब इलाज का खर्च कम होगा और मरीजों की जेब पर बोझ घटेगा. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता करने में मदद करेगा.

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया से क्या वाकई छिन जाते हैं नींद और चैन? जानें बच्चों की सेहत पर कितना खराब पड़ता है असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget