एक्सप्लोरर

हरियाणा के रेवाड़ी में खूनी खेल! दामाद ने ससुर-साले को चाकू से गोदा, पत्नी भी लहूलुहान

Rewari News: रेवाड़ी में एक व्यक्ति ने पत्नी, सास, भाभी और ससुर-साले पर चाकू से हमला किया. तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद था. ससुर और साले गंभीर रूप से घायल हैं.

रेवाड़ी में दामाद ने ससुराल में घुसकर ससुर और साले को चाकू से काट डाला. पहले उसने पत्नी को चाकू मारे, फिर उसकी भाभी और मां पर भी वार किए. जब ससुर और साला बचाने के लिए आए तो उनके सीने पर चाकू से वार करता रहा. घर के लोगों ने मुश्किल से दामाद को दूर किया. इसके बाद वह अपनी कार में सवार होकर भाग गया. घायल बाप-बेटे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विवाद पति-पत्नी के बीच तलाक के केस और बच्चों की कस्टडी को लेकर है. यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है. महिला एक दिन पहले ही रक्षाबंधन के लिए अपने मायके आई थी. अगले दिन ज्वेलर पति ने आकर हमला कर दिया. इसके वीडियो भी सामने आए हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

भाभी और मां पर भी चाकू से किया वार

रेवाड़ी शहर की गुरुटेक सोसाइटी निवासी ज्योति का पति सुमित 5 अगस्त को घर आया. जब उसने दरवाजा खोला तो खोलते ही पति ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया. उसकी भाभी और मां आई तो उन पर भी चाकू से वार किया. पापा और भाई बीच-बचाव के लिए आ गए तो उनके सीने पर चाकू से कई वार किए. उसके पति सुमित ने उसके पिता व भाई को जान से मारने के इरादे से लगातार वार कर रहा था.

पुलिस को दी शिकायत

जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो सुमित ने चाकू से अपनी शर्ट और बनियान काट ली. जिसके बाद सुमित छुड़ाकर बाहर निकल गया. उसने बाहर अपनी कार बाहर स्टार्ट छोड़ रखी थी. वह तुरंत उसमें बैठकर भाग गया. तुरंत पिता सुरेंद्र सोनी, मां सुषमा व भाई दीपक सोनी को रेवाड़ी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. पिता और भाई का आईसीयू में इलाज चल रहा है. दोनों को चाकू से गहरे कट लगे हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. इसके बाद पुलिस को शिकायत दी.

कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने शिकायत के आधार पर जींद निवासी सुमित, उसकी बहन पूजा व उसके पति तनु के खिलाफ धारा 115(2), 118(1),333, 351(2), 3(5) बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

Input By : देशराज चौहान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget