एक्सप्लोरर

6 दिन में 19% गिरे शेयर, लोन फ्रॉड केस में शिकंजा के बाद अनिल अंबानी की 2 कंपनी के निवेशकों को नुकसान

लोन फ्रॉड केस में एक दिन पहले, मंगलवार को, ईडी ने अनिल अंबानी से अपने मुख्यालय में पूछताछ की. साथ ही उन्हें सात दिन का समय दिया गया है ताकि वे जांच के दौरान पूछे गए सवालों से संबंधित दस्तावेज़ जमा करवा सकें.

Loan Fraud Case: लोन फ्रॉड केस में सीबीआई और ईडी की चल रही जांच के बीच अनिल अंबानी की दो कंपनियों के शेयरों में पिछले छह कारोबारी दिनों में करीब 19 प्रतिशत तक गिरावट आई है. आज यानी 6 अगस्त 2025 को भी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. बुधवार को रिलायंस इन्फ्रा में जहां 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं रिलायंस पावर का शेयर 0.88 प्रतिशत तक लुढ़क गया.

अनिल अंबानी की कंपनियों के गिरे शेयर

गौरतलब है कि लोन फ्रॉड केस में एक दिन पहले, मंगलवार को, ईडी ने अनिल अंबानी से अपने मुख्यालय में पूछताछ की. साथ ही उन्हें सात दिन का समय दिया गया है ताकि वे जांच के दौरान पूछे गए सवालों से संबंधित दस्तावेज़ जमा करवा सकें. खबरों के मुताबिक, अब ईडी की ओर से रिलायंस ग्रुप के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है.

मंगलवार को ईडी ने अनिल अंबानी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया. इस दौरान अनिल अंबानी से करीब दर्जनभर सवाल पूछे गए. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया. साथ ही अनिल अंबानी ने यह भी कहा कि उनकी कंपनियों ने रेगुलेटर SEBI को समय-समय पर अपनी वित्तीय स्थिति की जानकारी दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह कार्रवाई रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आर इंफ्रा) सहित अनिल अंबानी की कई कंपनियों द्वारा कथित वित्तीय अनियमितताओं और 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के सामूहिक ऋण की राशि के हेरफेर से संबंधित है. पहला आरोप 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अंबानी समूह की कंपनियों को दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के "अवैध" ऋण के दुरुपयोग से जुड़ा है. ईडी को संदेह है कि ऋण दिए जाने से ठीक पहले यस बैंक के प्रवर्तकों ने अपनी कंपनियों में धन "प्राप्त" किया था. एजेंसी इस पूरे नेटवर्क में "रिश्वत" और ऋण के गठजोड़ की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: यूपीआई का नया रिकॉर्ड: एक दिन में 70 करोड़ ट्रांजेक्शन, अमेरिका की जनसंख्या को पीछे छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन; आयरलैंड को 164 का लक्ष्य
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
"जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं हो" दिल्ली मेट्रो पर शख्स ने किया अजीब डांस तो यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget