एक्सप्लोरर

SBI में निकली जूनियर एसोसिएट के 5180 पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट के 5180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से आई यह वैकेंसी आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है. SBI ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 5180 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तारीख 26 अगस्त 2025 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के योग्य और इच्छुक युवाओं को बैंकिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई सरकारी भत्ते भी मिलेंगे.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आवेदक की उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.

इस भर्ती के लिए चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें अभ्यर्थियों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा एक घंटे की होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा की जांच की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवार को उस क्षेत्र की भाषा बोलने, पढ़ने और समझने की क्षमता होनी चाहिए जहां वह नियुक्ति चाहता है.

आवेदन शुल्क कितना?

आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. वहां "Careers" सेक्शन में जाकर जूनियर एसोसिएट भर्ती 2025 से जुड़ा लिंक खोलना होगा. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करना होगा. अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget