एक्सप्लोरर

डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार

Anjana Singh Birthday: एक्ट्रेस अंजना सिंह का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार होता है. 7 अगस्त को एक्ट्रेस का बर्थडे है, इस मौके पर उनकी टॉप फिल्मों के बारे में जानिए.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस हर साल 7 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं. इस मौके पर हम आपको उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं.

अंजना सिंह का करियर 2012 में आई फिल्म 'एक और फौलाद' से शुरू हुआ था. इसके बाद से ही वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक बन गईं और आज भी उनके फैंस उनकी हर फिल्म का इंतजार करते हैं.

डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार

डेब्यू करते ही लग गई थी फिल्मों की लाइन
अंजना सिंह डेब्यू करते ही छा गई थीं और तब उनकी जबरदस्त डिमांड थीं. उन्होंने अपने करियर के पहले दो सालों में ही लगभग 25 फिल्में साइन कर ली थी. उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. हम आपको उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें हर भोजपुरी सिनेमा लवर को जरूर देखना चाहिए.

डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार

लव और राजनीति
फिल्म 'लव और राजनीति' 2016 में आई थी. इस फिल्म में अंजना सिंह ने एक राजनेता की भूमिका निभाई. फिल्म की कहानी अंजना के गरीबी से शुरू होकर उनके राजनेता बनने के संघर्ष के बारे में है. इस फिल्म में रवि किशन, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी और मनोज पंडित भी अहम भूमिकाओं में थे. हर्ष आनंद ने इसका निर्देशन किया था.

ट्रक ड्राइवर
2011 में 'ट्रक ड्राइवर' फिल्म रिलीज हुई थी. पवन सिंह और अंजना सिंह स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर. पांडे ने किया था. ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्रदीप पांडे और सीमा सिंह भी खास भूमिकाओं में थे. मधुकर आनंद इसके लेखक थे और संगीत संतोष मिश्रा ने दिया था.

दबंग आशिक
'दबंग आशिक' 2016 की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म है. इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आए. ये एक्शन और रोमांस से भरपूर एक फिल्म है, जिसे मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया था.

लावारिस
भोजपुरी फिल्म लावारिस के गाने हिट रहे. 2017 की इस शानदार मूवी में पवन सिंह और अंजना सिंह की जोड़ी वाली ये फिल्म एक लड़के की कहानी पर आधारित है, जिसे उसकी सौतेली मां प्रताड़ित करती है. देव पांडे ने इसे डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में गजेंद्र चौहान, रवि उज्जैन, सत्येंद्र सिंह, उर्वशी चौधरी और संभावना सेठ भी नजर आए थे.

वर्दीवाला गुंडा
2014 में अंजना सिंह की जोड़ी बनी थी दिनेश लाल यादव के साथ. फिल्म का नाम था 'वर्दीवाला गुंडा'. इसमें एक पुलिस वाले की कहानी है. इस फिल्म को अहमद सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा

वीडियोज

Engineer Death Case: जहां हुई थी Yuvraj की मौत वहां बाल-बाल बचा था ये ट्रक ड्राइवर । Exclusive
Prayagraj Aircraft Crash: विमान तालाब में गिरा--रेस्क्यू ऑपरेशन जारी । UP News । Breaking News
Budget 2026 बड़ा झटका? Old Tax Regime होगा खत्म | New Tax Regime बनेगा Default | Paisa Live
China Risk vs India’s Phone Factories: Budget 2026 का सबसे बड़ा Test | Paisa Live
Tata Punch Now Has a Punch | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
Embed widget