एक्सप्लोरर

EPIC ID क्या होता है और कैसे दिया जाता है, क्या हर राज्य में अलग होता है यह?

What Is Epic Id Number: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दो EPIC नंबर के फेर में बुरी तरह से फंस चुके हैं. चलिए जानें कि यह EPIC नंबर क्या होता है और यह कैसे दिया जाता है.

पिछले कुछ वक्त से वोटर आईडी कार्ड और वोटर लिस्ट का मुद्दा बहुत सुर्खियों में है. बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन SIR के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे. इसमें विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने तो चुनाव आयोग को पहले नाम काटे जाने को लेकर दावा किया था, लेकिन फिर उनके खुद के दो EPIC नंबर निकल आए, जिससे कि उनसे पूछताछ चल रही है. चुनाव आयोग ने इसको लेकर तेजस्वी यादव से जानकारी मांगी है. चलिए जानें कि EPIC नंबर क्या होता है, यह कैसे जारी किया जाता है और हर राज्य में यह अलग क्यों होता है.

क्या होता है EPIC नंबर

EPIC नंबर को ऐसे समझा जा सकता है, जैसे कि आपके आधार कार्ड पर एक न्यूमेरिक नंबर लिखा होता है. बिल्कुल इसी तरह से वोटर आईडी कार्ड पर भी एक 10 अंकों का नंबर लिखा होता है. इसी को EPIC नंबर कहा जाता है. इसका पूरा नाम होता है Electors Photo Identity Card, 18 साल से ज्यादा की उम्र से सभी लोगों को यह नंबर जारी किया जा सकता है. यह वोटर्स की पहचान करने वाला एक दस्तावेज होता है, जिसको कि चुनाव आयोग जारी करता है. 

कैसे दिया जाता है EPIC नंबर

EPIC नंबर प्राप्त करने के लिए पहले आपको मतदाता के रूप में खुद को रजिस्टर कराना होता है. इसके लिए फॉर्म-6 भरा जाता है. फॉर्म 6 भरे जाने के बाद भारतीय चुनाव आयोग EPIC नंबर के साथ ही वोटर आईडी कार्ड भी जारी करता है. आप अपने वोटर आईडी कार्ड में EPIC नंबर को आसानी से पा सकते हैं. अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आप NVSP यानि कि नेशनल वोटर सर्विस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर EPIC नंबर ले सकते हैं. 

क्या हर राज्य में अलग होता है EPIC नंबर

EPIC नंबर मतदाता पहचान पत्र के लिए यूनिक आईडी होती है. यह हर मतदाता का अलग-अलग ही होता है, इसलिए जाहिर है कि हर राज्य में अलग EPIC नंबर होगा. EPIC नंबर की वजह से विभिन्न चुनावी सेवाओं को भी एक्सेस किया जा सकता है. इसके जरिए वोटर स्टेट्स की जांच, मतदाता पहचान पत्र पर जानकारी का बदलना और मतदाता पहचान पत्र पर आवेदन की कुछ ऐसी सेवाएं हैं, जिनका लाभ उठाया जा सकता है. EPIC नंबर के आधार पर वोटर लिस्ट का विवरण राज्य और केंद्र सरकार  के द्वारा निर्धारित किया जाता है.

यह भी पढ़ें: किसी राज्य को कैसे मिलता है स्टेटहुड का दर्जा, जानें सरकार के पास आ जाती है कौन-कौन सी पावर?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget