एक्सप्लोरर

अमेरिका के जॉर्जिया में आर्मी बेस पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, 5 जवानों को लगी गोली

Fort Stewart shooting: जॉर्जिया स्थित फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे पर बुधवार को एक सक्रिय शूटर ने गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए.

Fort Stewart Shooting: अमेरिका के पूर्वी जॉर्जिया स्थित फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में पांच सैनिक घायल हो गए. यह हमला सैन्य अड्डे के द्वितीय बख्तरबंद ब्रिगेड कॉम्बैट टीम क्षेत्र में हुआ. सेना ने इसे एक सक्रिय शूटर द्वारा अंजाम दिया गया हमला बताया है.

फोर्ट स्टीवर्ट के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी जानकारी के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमलावर को पकड़ लिया है और अब परिसर या आस-पास के क्षेत्र में कोई सक्रिय खतरा नहीं है. घायलों को मौके पर प्राथमिक इलाज देने के बाद विन्न आर्मी कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद सैन्य अड्डे को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

एफबीआई का सवाना कार्यालय, सेना के आपराधिक जांच विभाग (CID) के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटा है. वहीं व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, "हम स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निरंतर संपर्क में हैं. मार्टी, हमारी बेटियां और मैं फोर्ट स्टीवर्ट में हुई इस त्रासदी से गहरे आहत हैं."

फिलहाल शूटर की पहचान और हमले की मंशा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है. फोर्ट स्टीवर्ट अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकानों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में सैनिक तैनात रहते हैं. इस गोलीबारी की घटना ने सेना की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान

Embed widget