एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? शहबाज ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को किया सपोर्ट, ट्रंप को कैसे मुंह दिखाएंगे मुनीर

Pakistan Iran: अमेरिका हमेशा से ही ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सख्त विरोध करता रहा है. उसके साथ-साथ इजरायल का भी यही रवैया रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान ने ईरान का साथ दे दिया है.

अमेरिका ने हाल ही में ईरान के फोर्डो और इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर हमला किया था. उसने बी-2 बॉम्बर से तबाही मचाने वाले बम गिराए थे. अमेरिका ने जिस मकसद से हमला किया था, पाकिस्तान अब उसी के खिलाफ खड़ा हो गया है. उसने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का समर्थन किया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन पाकिस्तान दौरे पर हैं. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं.

अफगान न्यूज एजेंसी खामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार (3 अगस्त) को ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से बातचीत के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांति के लिए है और उसके पास परमाणु ऊर्जा को विकसित करने का पूरा अधिकार है. पेजेशकियन शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे थे.

पाकिस्तान ने अमेरिका को दे दिया धोखा?

अमेरिका और इजरायल हमेशा से ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करते रहे हैं. ये दोनों देश ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं. अमेरिका ने 2015 में ईरान परमाणु समझौते के तहत उसकी परमाणु गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन 2018 में ट्रंप ने इस रद्द करके और कड़े प्रतिबंध लगा दिए. अब पाकिस्तान ने ईरान का साथ देकर अमेरिका के खिलाफ आवाज उठा दी है.

आसिम मुनीर अब ट्रंप को क्या देंगे जवाब

पाकिस्तान खुद को अमेरिका का करीबी मानता है. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका के दौरे पर भी गए थे. पाक के ईरान को समर्थन देने के बाद मुनीर के लिए मुश्किल बढ़ सकते हैं. पाक और अमेरिका के रिश्ते में कड़वाहट भी आ सकती है.

ईरान-पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं कई समझौते

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन का पाकिस्तान में दमदार अंदाज में स्वागत किया गया है. पाक और ईरान के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. ईरान और पाकिस्तान अपना व्यापार 10 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं. अभी दोनों देशों के बीच 3 अरब डॉलर का व्यापार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget