एक्सप्लोरर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, जानें कितने पढ़े-लिखे थे?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने केवल मैट्रिक तक की पढ़ाई की थी, लेकिन आदिवासी समाज की आवाज बनकर राजनीति में इतिहास रच दिया.

झारखंड की राजनीति का एक युग समाप्त हो गया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेताओं में से एक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह बीते एक महीने से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर पर थे.

उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो उनके पुत्र भी हैं, खुद दिल्ली में मौजूद थे और उन्होंने अस्पताल से ही सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी दी. उन्होंने एक्स (Twitter) पर भावुक होते हुए लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं..."

'गुरुजी' के नाम से लोकप्रिय रहे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन को झारखंड में 'गुरुजी' कहकर संबोधित किया जाता था. वह सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक बन चुके थे. उन्होंने झारखंड को एक अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन की अगुवाई की थी. उनकी अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी समाज में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता की नई लहर पैदा की.

शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. उनका पूरा राजनीतिक जीवन झारखंड की जनता और खासतौर पर आदिवासी समुदाय के हितों की लड़ाई में समर्पित रहा.

कितने पढ़े-लिखे थे शिबू सोरेन?

शिबू सोरेन ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की थी. उन्होंने झारखंड के हजारीबाग जिले के गोला हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी. उस दौर में आदिवासी समाज में शिक्षा का स्तर बेहद सीमित था और संसाधनों की भी कमी थी, इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा प्राप्त कर समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में काम शुरू किया.

शिक्षा के क्षेत्र में सीमित योग्यता होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह से राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई, वह अपने आप में प्रेरणादायक है. उन्होंने जनभावनाओं को समझा, भाषा और संस्कृति को अपनाया और समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया.

झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति

शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसने राज्य के निर्माण से लेकर विकास की नींव रखने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी. चाहे केंद्र सरकार से आदिवासी हितों की मांग हो या राज्य के भीतर स्थानीय आंदोलनों को आवाज देना उन्होंने हमेशा जनता की बात मजबूती से रखी.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget