एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: 'किसी चेहरे पर नहीं मिलेगी जीत', पप्पू यादव की दो टूक, राहुल गांधी की विचारधारा से...

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना जल्दबाजी होगी. यह फैसला चुनाव बाद होना चाहिए. जीत विचारधारा पर होनी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति विशेष पर.

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विचारधारा पर इंडिया ब्लॉक को जीत मिलेगी. उनके अनुसार, राहुल गांधी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सबसे मजबूत आवाज हैं.

राहुल गांधी की विचारधारा को सराहा

बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का विजन गरीबी उन्मूलन, तरक्की, और बिहार को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है. उनकी पांच गारंटी और छात्र-केंद्रित सुधार (जैसे यूपीएससी-बीपीएससी) युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. जीत किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी की विचारधारा और गठबंधन की एकता पर निर्भर करेगी.

तेजस्वी यादव के सीएम फेस के दावे पर पप्पू यादव ने कहा कि हर पार्टी का कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेता को लीडर के रूप में देखता है, लेकिन अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना जल्दबाजी होगी. यह फैसला चुनाव बाद होना चाहिए. जीत विचारधारा पर होनी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति विशेष पर. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं कि कितनी सीटों पर कौन लड़े, बल्कि यह कि इंडिया ब्लॉक की जीत हो और नफरत फैलाने वालों की हार हो.

उन्होंने जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति को खारिज करते हुए विकास, आर्थिक आजादी और अंबेडकरवादी सोच को बढ़ावा देने की बात की. उनका कहना है कि 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम की बात करने के बजाय जनता के बीच विकास और आत्मनिर्भरता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को कम से कम पांच महीने पहले अंतिम रूप देने की वकालत की. देरी से जनता में गलत संदेश जाता है, भ्रम पैदा होता है, और उम्मीदवारों को तैयारी का समय नहीं मिलता. यह गठबंधन की रणनीति को कमजोर करता है. उनका कहना है कि समय पर सीट बंटवारा न होने से कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह की कमी और भ्रम की स्थिति बनती है.

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से खत्म कर दिया है. उन्होंने नीतीश की उम्र और मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर असर पड़ता है। उनका मानना है कि नीतीश और भाजपा विकास और तरक्की की बात नहीं करते, बल्कि नफरत और विभाजन की राजनीति करते हैं.

महागठबंधन को लेकर क्या कहा?

महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या से ज्यादा सभी दलों का सम्मान महत्वपूर्ण है. कांग्रेस को 70 सीटों पर लड़ने की बात को उन्होंने अस्पष्ट बताया और कहा कि गठबंधन में सभी का सम्मान जरूरी है. कांग्रेस का सम्मान किए बिना महागठबंधन बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने अहंकार को हराने और एकता पर जोर देने की बात कही. 

ये भी पढ़ें: जो बिहार के बाहर हैं, आएंगें तो NDA के खिलाफ करेंगे वोट इसलिए काटा जा रहा नाम- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget