एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा, 'शूटर्स को सुरक्षित रहने में की मदद'

Baba Siddique Murder Case: मुंबई में मकोका मामलों की विशेष अदालत ने पांच अगस्त को अर्जी खारिज करते हुए कहा कि आरोपी चेतन दिलीप पारधी एक संगठित अपराध गिरोह का सदस्य था.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की पिछले साल हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत अर्जी मुंबई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है. अदालत ने कहा कि अपराध में उसकी प्रथम दृष्टया संलिप्तता साबित हो चुकी है. मकोका मामलों की विशेष अदालत के जज महेश जाधव ने 5 अगस्त को अर्जी खारिज करते हुए कहा कि आरोपी चेतन दिलीप पारधी एक संगठित अपराध गिरोह का सदस्य था और उसे पता था कि सिद्दीकी को गोली मारी जाएगी. उसने शूटरों को सुरक्षित रहने में मदद की.

अदालत ने एक सह-आरोपी के इकबालिया बयान का हवाला दिया, जिसने दावा किया था कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान (जो उस समय विधायक थे) की हत्या करने के लिए मुंबई आए दो शूटरों के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए 50,000 रुपये जमा किए थे.

पारधी ने शूटरों को मुंबई में सुरक्षित रहने में मदद की- कोर्ट

सह आरोपी के बयान के मुताबिक पारधी और अन्य आरोपियों ने शूटरों के ठहरने की व्यवस्था की थी. कोर्ट ने कहा, ''पारधी सोच समझकर संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य बना और शूटरों को मुंबई में सुरक्षित रहने में मदद की और उन्हें शूटिंग का अभ्यास करने के लिए शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के कर्जत में भी ले गया.

आरोपी ने जमानत अर्जी में खुद को बताया निर्दोष

आरोपी ने अपनी जमानत अर्जी में खुद को निर्दोष बताया और दलील दी कि उसके और मामले के अन्य आरोपियों के बीच सिर्फ फोन कॉल होने से वह किसी संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा नहीं बन जाता. अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि पारधी ने शूटरों को मदद मुहैया कराई और अपराध में मदद की.

12 अक्टूबर 2024 को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

एनसीपी नेता सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में 26 गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है, जबकि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और दो अन्य वांछित आरोपी हैं.

सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi
Rahul Gandhi: 'वोट चोरी' पर Rahul Gandhi का हल्ला बोल | Ramleela Maidan | ABP News
Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Year Ender 2025: साल 2025 की मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्में, 'छावा' से लेकर 'धुरंधर' तक पर खूब हुआ बवाल
साल 2025 की मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्में, 'छावा' से लेकर 'धुरंधर' तक पर खूब हुआ बवाल
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget