एक्सप्लोरर

भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ, 21 दिन बाद होगा लागू... रूसी तेल से चिढ़े ट्रंप ने अपने ऑर्डर में क्या-क्या कहा?

US India Tariffs: ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया. आदेश में कहा गया कि भारत का रूस से तेल खरीदना यूएस के लिए खतरा पैदा करता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है, जिसमें भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही गई है. यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा. ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है. ट्रंप ने इससे पहले 30 जुलाई को भारत पर 25 फीसदी टौरिफ लगाने का ऐलान किया था. ऐसे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगेगा.

ट्रंप के आदेश में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र

अमेरिका के इस कदम से कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. ट्रंप के आदेशानुसार 8 मार्च 2022 को रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के चलते कुछ आयात और निवेशों पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसमें साफ-साफ कहा गया है कि ये टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अतिरिक्त होगा.

आदेश में ट्रंप ने कहा, ''मुझे लगता है कि भारत सरकार इस समय प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूसी संघ से तेल आयात कर रही है इसलिए और लागू कानून के मुताबिक अमेरिका के सीमा शुल्क क्षेत्र में आयातित भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी की अतिरिक्त शुल्क दर लागू होगी. जो सामान 27 अगस्त 2025 से पहले रवाना हो चुका है और 17 सितंबर 2025 से पहले यूएस पहुंचेगा, उसे टैरिफ से छूट मिलेगी."

ट्रंप ने दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के साथ-साथ व्यापार कानूनों का हवाला दिया. इसमें कहा गया कि भारत की ओर से रूस से तेल खरीदना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका के लिए खतरा पैदा करता है.

आदेश में साफ किया गया है कि रूसी तेल का मतबल सिर्फ रूस से निर्यात किया गया तेल नहीं है, बल्कि कोई भी प्रेट्रोलियम या तेल उत्पाद जो रूस में तैयार हुआ हो या किसी तीसरे देश के माध्यम से भारत खरीदा हो और उसका सोर्स रूस हो.

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस आदेश में यह भी कहा है कि यदि कोई और देश रूस से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से तेल खरीदता पाया गया तो उस पर भी इसी तरह के टैरिफ या प्रतिबंध जैसे कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें : 'PM मोदी अपनी कमजोरी को जनता के हितों...', ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम तो राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget