एक्सप्लोरर

थायराइड के बारे में ज्यादातर लोगों को हैं ये गलतफहमियां, कहीं आप भी तो नहीं इसका शिकार

Myths About Thyroid: सायलेंट किलर बीमारियों की लिस्ट में एक नाम थायरॉइड का भी है. हालांकि यह बात कम ही लोग जानते हैं कि आप इसे पूरी तरह ठीक भी कर सकते हैं और हेल्दी लाइफ भी जी सकते हैं...

Cause Of Thyroid Imbalance: ​थायराइड भी डायबिटीज जैसी बीमारी है, जो बहुत खमोशी से और धीरे-धीरे इंसान के शरीर को खोखला कर देती है. इन दोनों ही बीमारियों में सबसे बुरी बात यह है कि एक बार हो जाने के बाद ये लाइफ में कभी पीछा नहीं छोड़तीं और आपको इनके साथ ही अपना जीवन जीना पड़ता है. इन बीमारियों के कारण आपकी डेली लाइफ में समस्याएं ना हों, इसके लिए आपको हर दिन टैबलेट लेनी पड़ती है.

लेकिन जरा रुकिए, आपकी हेल्थ से जुड़ी ये बातें सही होते हुए भी पूरी तरह सच नहीं हैं! क्योंकि इन सभी बातों के साथ एक कंडीशन अप्लाई होती है और वो ये है कि ऐसा तभी तक होता है, जब तक आप अंग्रेजी दवाओं के माध्यम से अपना इलाज करा रहे होते हैं. क्योंकि कुछ खास स्थितियों को छोड़कर आयुर्वेद के अनुसार इलाज कराने पर आप अपनी इन बीमारियों को पूरी तरह कंट्रोल भी कर सकते हैं और एक समय बाद पूरी तरह ठीक भी कर सकते हैं.

​थायराइड से जुड़े मिथ्स क्या हैं?

  • ​थायराइड को आमतौर पर महिलाओं की बीमारी माना जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि यह पुरुषों को नहीं होती है, बस अंतर इतना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यह बीमारी अधिक होती है.
  • जिन्हें ​थायराइड हो जाता है, उन्हें जिंदगीभर टैबलेट खानी पड़ती है. ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप सही लाइफस्टाइल, सही डायट और योग के साथ बिना टैबलेट के भी सही रह सकते हैं.
  • ​थायराइड होने पर वजन घटाया या बढ़ाया नहीं जा सकता. ये मिथ इसलिए मार्केट में रहता है क्योंकि कुछ लोगों का वजन ​थायराइड के कारण बढ़ता चला जाता है तो कुछ लोगों का वजन घटने लगता है.
  • ​थायराइड होने के बाद प्रेग्नेंसी कभी नहीं हो पाती है. जबकि ऐसा नहीं है. सही लाइफस्टाइल के साथ ​थायराइड को बैलेंस करके आप नैचरली प्रेग्नेंट भी हो सकती हैं.
  • जिन्हें ​थायराइड हो जाए उनके बाल और स्किन कभी हेल्दी नहीं रहते. यह बात भी गलत साबित हो सकती है अगर आप हेल्दी डायट और लाइफस्टाइल फॉलो करें.

क्यों होता है ​थायराइड ?

इस बीमारी की शुरुआत के कई कारणों में से जो सबसे कॉमन रीजन हैं, वे इस प्रकार हैं...

  • बहुत अधिक तनाव में रहना
  • लंबे समय तक तनाव में रहना
  • लेजी लाइफस्टाइल
  • नींद पूरी ना होना
  • अनुवांशिकता
  • बढ़ता हुआ मोटापा
  • डायबिटीज की समस्या
  • हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
  • सोने, जागने, खाने का समय निर्धारित ना होना
  • जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन.

ये सभी कारण ऐसे हैं, जिन्हें आप सही जीवनशैली के साथ अपने नियंत्रण में रख सकते हैं. अगर आप लापरवाही करेंगे तो फिर बीमारी हावी होगी और आप बीमारी के कंट्रोल में आ जाएंगे. लेकिन यदि आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करेंगे तो बीमारी आपके कंट्रोल में रहेगी!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: कैंसर से बचाता है देसी घी में बना खाना, यह है सायंटिफिक वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget