एक्सप्लोरर

अहमदाबाद में इंडिगो के प्लेन में आई तकनीकी खराबी, बीच रनवे पर रोक दिया टेकऑफ; 60 यात्री थे सवार

IndiGo flight aborts take-off: इंडिगो की ओर से तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अगली उड़ान की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है.

अहमदाबाद से दीव जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बुधवार (23 जुलाई, 2025) सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आई. उड़ान संख्या 6E 7966 को सुबह 11 बजे रवाना होना था, लेकिन जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को संदेश भेजा और तत्काल टेकऑफ रोक दिया.

रनवे से लौटाया गया विमान
60 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने जा रहे इस विमान को सुरक्षा कारणों से तुरंत रनवे से हटाकर बे (Bay) पर वापस लाया गया. विमान को सुरक्षित स्थिति में ले जाकर उसकी जांच की गई और सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. टेकऑफ रुकने की खबर के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ की तत्परता के चलते हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है.

एयरलाइन ने की पुष्टि, जांच जारी
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से पुष्टि की गई है कि उड़ान को तकनीकी कारणों से रोका गया और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया. फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की उड़ान की योजना तय की जाएगी.

इंडिगो एयरलाइन ने जताया खेद
इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आश्वासन दिया है कि आगे की किसी भी परेशानी को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. बयान में कहा गया, 'हम यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार जलपान, अगली उपलब्ध उड़ान में जगह या टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड की सुविधा दे रहे हैं.'

गोवा से इंदौर जा रही फ्लाइट में भी आई थी तकनीकी खराबी
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब सोमवार को गोवा से इंदौर जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई थी. हालांकि, विमान सुरक्षित तरीके से इंदौर पहुंच गया था. इंडिगो ने बताया कि उस विमान का संचालन दोबारा शुरू करने से पहले उसकी पूरी तकनीकी जांच की जाएगी.

रिपोर्ट- वरुण भसीन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget