एक्सप्लोरर

पहले CM देवेंद्र फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, फिर बर्थडे पर की तारीफ, अब कांग्रेस बोली, 'एक-दूसरे के...'

Maharashtra Politics: पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ नसीम खान ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दूसरे के खिलाफ उस स्तर तक जाकर कोई नेता नहीं बोलता.

हाल ही में उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इसके बाद 22 जुलाई को सीएम के जन्मदिन पर ठाकरे ने तारीफों के पुल बांध दिए. इस मुलाकात और तारीफ की महाराष्ट्र में चर्चा होने लगी. इस पर अब कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आरिफ नसीम खान ने कहा कि इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने भी सीएम की तारीफ कर दी. आरिफ नसीम खान ने सीएम को ऊर्जावान नेता बताया. इससे पहले शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने सीएम की तारीफों के पुल बांधे. 

सीएम की तारीफ

  • उद्धव ठाकरे ने कहा कि भविष्य में देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है
  • उद्धव ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है
  • ठाकरे ने कहा कि जब हम साथ थे तो उनकी समस्या को सुलझाने के लगन को करीब से देखा
  • शरद पवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस 18-19 घंटे काम करने के बावजूद थकते क्यों नहीं हैं
  • शरद पवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की शासन और प्रशासन पर मजबूत पकड़ है

शरद पवार और उद्धव ठाकरे द्वारा सीएम की तारीफ किए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस बहुत अच्छे आदमी हैं. ऊर्जावान मुख्यमंत्री हैं. विजनरी नेता हैं. कल ही उनका जन्मदिन था. मैं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं. लेकिन उनके मंत्रिमंडल के मंत्री रोज कहीं न कहीं किसानों का अपमान करते हैं, लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, ऐसे मंत्रियों के बारे में देवेंद्र पडणवीस को सोचना चाहिए."

लोगों का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है- कांग्रेस नेता

मुंबई में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, "ऐसे लोग जो पूरी सरकार की इमेज को धूमिल करने का काम कर रहे हैं उनको मंत्रिमंडल से तुरंत हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए...इन नेताओं की वजह से लोगों का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है."

उद्धव ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस की हालिया मुलाकात पर  आरिफ नसीम खान ने कहा, "इसको कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकालना चाहिए. महाराष्ट्र की राजनीति की संस्कृति ऐसी रही है कि कोई भले ही सत्ता में हो या विपक्ष में हो, हम गलत नीतियों और गलत फैसले का विरोध करेंगे लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उस स्तर पर कोई नेता एक दूसरे के खिलाफ कभी बात नहीं करता.  

जबरन किसी को मराठी बोलने के पीटना गलत- आरिफ नसीम खान

भाषा विवाद पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मराठी महाराष्ट्र और मुंबई की मुख्य भाषा है. मराठी का मान सम्मान होना चाहिए. लेकिन जबरन किसी को मराठी बोलने के लिए किसी के साथ मारपीट करना, उसका अपमान करना ये गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget