एक्सप्लोरर

चीन में पढ़ाई या सफर? वीजा खुला, जानें इंटरव्यू में पूछे जाएंगे कौन-कौन से सवाल और बैंक में होनी चाहिए कितनी रकम

चीन में पढ़ाई या यात्रा का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि भारत-चीन के रिश्तों में सुधार के बाद वीजा प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है.

अगर आप चीन में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं या वहां घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. भारत सरकार ने पांच साल बाद एक बार फिर चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने का ऐलान किया है और यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी.

हालांकि यह फैसला चीनी नागरिकों के लिए है, लेकिन इसका असर उन भारतीय छात्रों और यात्रियों पर भी पड़ेगा जो चीन में शिक्षा या व्यवसाय के सिलसिले में जाना चाहते हैं. भारत-चीन के बीच रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और इसी का नतीजा है कि अब दोनों देशों के बीच यात्रा और शिक्षा के दरवाजे दोबारा खुल रहे हैं.

मार्च 2020 में कोविड-19 की शुरुआत के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यटक वीजा अस्थायी रूप से रोक दिए थे. इसके बाद जून 2020 में गलवान घाटी की घटना ने दोनों देशों के संबंधों को और खराब कर दिया था. करीब 4 साल तक व्यापार और शिक्षा से जुड़ी यात्राओं को छोड़कर अन्य यात्राएं लगभग ठप हो गई थीं.

अब क्या है नया अपडेट?

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि वीजा आवेदन के लिए अब एक नया प्रोटोकॉल अपनाया जाएगा. यदि आप पासपोर्ट वापस लेना चाहते हैं, तो आपको ‘पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर’ देना होगा. भारत और चीन के बीच तनाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. देपसांग, डेमचोक, गलवान और पैंगोंग झील जैसे इलाकों से सेनाएं पीछे हट चुकी हैं. अक्टूबर 2024 में दोनों देशों के नेताओं की रूस में मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया कि लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए सीधी उड़ानें और धार्मिक यात्राएं फिर शुरू की जाएंगी.

इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये अहम सवाल

आपने चीन में ही पढ़ाई का फैसला क्यों किया?
आपकी पढ़ाई का खर्च कौन उठाएगा?
क्या आपने कोर्स की फीस पहले ही जमा की है?
कोर्स पूरा करने के बाद आपकी योजना क्या है?
इन सवालों का जवाब आत्मविश्वास से दें और दस्तावेज पूरे रखें.

बैंक बैलेंस कितना जरूरी है?

चीन में एक साल की पढ़ाई के लिए बैंक में कम से कम 40,000-60,000 युआन (लगभग 4 से 6 लाख रुपये) दिखाना जरूरी है. यह रकम आपके रहने, खाने और पढ़ाई से जुड़े खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त मानी जाती है.

यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के बाद चपरासी की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget