एक्सप्लोरर

'ये प्रोजेक्ट हमारी जमीन पर है...', ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने को लेकर चीन ने दिखाई हेकड़ी

Brahmaputra Dam Construction: चीन ने यारलुंग जांगबो नदी के निचले हिस्से में एक बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसे वह अपनी संप्रभुता के अंतर्गत मानता है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ किया है कि यारलुंग जांगबो नदी (ब्रह्मपुत्र नदी के मूल उद्यम स्त्रोत) के निचले इलाकों में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का निर्माण पूरी तरह से चीन की संप्रभुता के अंतर्गत है. चीन का कहना है कि यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा विकास को गति देने, स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और जलवायु परिवर्तन से सक्रिय रूप से निपटने के उद्देश्य से की जा रही है.

स्वच्छ ऊर्जा और स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
चीन ने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश की क्षमताओं को मजबूत करेगी, बल्कि इसके माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन के स्तर में भी सुधार होगा. इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी.

पर्यावरण संरक्षण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता
चीन के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की योजना, डिजाइन और निर्माण सभी उच्चतम राष्ट्रीय औद्योगिक मानकों के तहत किए गए हैं. इसमें प्रकृति और पर्यावरण की हर तरह से सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया है. परियोजना को पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों से दूर रखा गया है और यह सुनिश्चित किया गया है कि मूल पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित किया जाए.

आपदा प्रबंधन और नदी तंत्र की सुरक्षा में मददगार
चीन का दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यारलुंग जांगबो नदी के पूरे प्रवाह क्षेत्र में आपदाओं की रोकथाम और शमन में मदद मिलेगी. इसके चलते नदी तंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और किसी भी तरह का बुरा प्रभाव नीचे के इलाकों पर नहीं पड़ेगा.

सीमापार सहयोग और डाटा साझा करने की प्रतिबद्धता
चीन ने कहा है कि वह सीमापार नदियों के प्रबंधन में बेहद जिम्मेदारी के साथ काम करता है और उसके पास जलविद्युत परियोजनाओं को संचालित करने का व्यापक अनुभव है. प्रवक्ता ने बताया कि चीन, डाउनस्ट्रीम (नीचे की ओर बहने वाले) देशों के साथ हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा करने, बाढ़ नियंत्रण और आपदा कम करने के क्षेत्र में सहयोग कर रहा है. इस परियोजना को लेकर आवश्यक संवाद पहले ही इन देशों के साथ किया जा चुका है और भविष्य में यह सहयोग और भी मजबूत किया जाएगा, ताकि नदी घाटी के सभी लोगों को इसका सामूहिक फायदा मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget