एक्सप्लोरर

राजस्थान: माउंट आबू की होटल के रिसेप्शन में पहुंचा भालू और फिर..., पूरी घटना CCTV में कैद

Mount Abu: माउंट आबू में वन्यजीवों की शहरी इलाकों में आवाजाही अब आम होती जा रही है. एक भालू सीधे होटल के रिसेप्शन कक्ष में पहुंच गया. यह पूरी घटना चौधरी कॉलोनी स्थित एक होटल के CCTV कैमरे में कैद हुई.

राजस्थान के माउंट आबू में वन्यजीवों की शहरी इलाकों में आवाजाही अब आम होती जा रही है. इसी कड़ी में बीती रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब एक भालू सीधे एक निजी होटल के रिसेप्शन कक्ष में पहुंच गया. यह घटना माउंट आबू की चौधरी कॉलोनी स्थित एक होटल में घटित हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह भालू रात करीब 3 बजे होटल के मुख्य दरवाजे को अपने अगले पैरों से खोलता हुआ भीतर दाखिल हुआ और स्वागत कक्ष का निरीक्षण करने लगा, जैसे वह रूम बुकिंग कराने आया हो. यह दृश्य जितना मज़ेदार प्रतीत होता है, उतना ही खतरनाक भी था. गनीमत यह रही कि उस समय रिसेप्शन पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था.

शहरी इलाकों में बढ़ रहा वन्य जीवों का मूवमेंट

विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन और पानी की तलाश में अब वन्य जीवों का शहरी इलाकों की ओर मूवमेंट बढ़ता जा रहा है. माउंट आबू का वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र भी अब इन जीवों के लिए पूरी तरह सुरक्षित या पर्याप्त नहीं रह गया है, जिससे वे इंसानी बस्तियों का रुख कर रहे हैं.

सड़कों पर अक्सर जंगली जानवरों की मौजूदगी देखी गई

इलाके के स्थानीय लोगों का कहना है कि माउंट आबू की सड़कों पर अक्सर तेंदुआ, भालू, सियार जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी देखी जा सकती है. ऐसे में मानव जीवन को खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता.

माउंट आबू की यह घटना वन विभाग और प्रशासन के लिए चेतावनी है कि वन्यजीवों की निगरानी और उनके रहवास क्षेत्रों की सुरक्षा पर तत्काल कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही जरूरत है कि मानव और वन्यजीव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उचित उपायों को लागू किया जाए ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके.

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget