एक्सप्लोरर

मानसून में बना रहे हैं हिल स्टेशन घूमने का प्लान? बैग पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Travel Bag Pack in Monsoon: मानसून में हिल स्टेशन यात्रा की योजना बना रहे हैं? जानिए बैग पैक करते समय किन जरूरी चीजों का ध्यान रखें, ताकि आपकी ट्रिप सुरक्षित और आरामदायक बने.

Travel Bag Pack in Monsoon: मानसून के मौसम में हिल स्टेशन की यात्रा एक सपना जैसी लगती है. बादलों को देखना, हरियाली से ढके रास्ते और हल्की-हल्की फुहारें दिल को सुकून देती हैं. लेकिन बारिश के मौसम में यात्रा करना उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है, जितना कि रोमांचक होता है.

अगर आप इस मौसम में ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ टिकट और होटल बुक करना काफी नहीं है. बैग पैकिंग ही आपकी ट्रिप को आरामदायक और सुरक्षित बना सकती है. आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं, जो मानसून में हिल स्टेशन जाते वक्त आपके बैग में जरूर होनी चाहिए. 

वाटरप्रूफ कपड़े और रेन कोट

बारिश का मौसम है तो सबसे पहले जरूरत है खुद को भीगने से बचाने की. ऐसे में अपने बैग में वाटरप्रूफ जैकेट या रेनकोट जरूर रखें. छाता तो जरूरी है ही, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हवा तेज होती है, इसलिए रेनकोट ज्यादा काम का होता है.

ये भी पढ़े- रक्षा बंधन से पहले बहन के साथ बनाएं घूमने का प्लान, ये 6 टूरिस्ट डेस्टिनेशन रहेंगी बेस्ट

मजबूत और ग्रिप वाले शूज

फिसलन भरे रास्ते और कीचड़ भरे ट्रैक्स के लिए अच्छे ग्रिप वाले वाटरप्रूफ शूज़ बेहद ज़रूरी हैं. सैंडल या फ्लैट चप्पल से परहेज़ करें, क्योंकि ये ना तो सुरक्षित होते हैं और ना ही ट्रैवलिंग के लिए आरामदायक.

मेडिकेशन और फर्स्ट एड किट

मानसून में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी या पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो सकती हैं. अपने साथ बेसिक दवाइयों का फर्स्ट एड बॉक्स रखें, जैसे बुखार, दर्द, उल्टी-दस्त और एलर्जी की दवाइयां. मोशन सिकनेस की दवाएं भी साथ रखें, क्योंकि पहाड़ी सड़कों पर ये समस्या आम होती है.

वाटरप्रूफ बैग कवर और पाउच

अपने बैग के लिए रेन कवर ज़रूर रखें, ताकि बारिश में आपका सामान भीग न जाए. साथ ही, मोबाइल, चार्जर और डॉक्यूमेंट्स जैसे जरूरी सामान के लिए वाटरप्रूफ ज़िप पाउच या केस रखें.

स्नैक्स लेकर जाना

बारिश में रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं और कैफे या रेस्टोरेंट बंद मिल सकते हैं. ऐसे में कुछ हल्के-फुल्के स्नैक्स जैसे एनर्जी बार, ड्राई फ्रूट्स, और बिस्किट जरूर साथ रखें. थर्मो फ्लास्क में गर्म पानी या चाय रखने से आप खुद को ठंड से बचा सकते हैं.

एक्स्ट्रा कपड़े और तौलिया

भीगने की स्थिति में कपड़े बदलना जरूरी हो जाता है, इसलिए 1 या 2 एक्स्ट्रा ड्रेस और एक छोटा माइक्रोफाइबर तौलिया जरूर रखें. ये हल्के भी होते हैं और जल्दी सूखते हैं.

हिल स्टेशन की बारिश भले ही बेहद खूबसूरत लगे, लेकिन सावधानी से जाना जरूरी है. सही तैयारी और सोच-समझकर की गई पैकिंग न सिर्फ आपकी यात्रा को आरामदायक बनाएगी, बल्कि किसी भी अनचाही परेशानी से भी बचाएगी. 

ये भी पढ़ें: ये हैं पंजाब की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, यहां घूमने के लिए तरसते हैं विदेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget