एक्सप्लोरर

IND vs ENG: करुण नायर से भी लंबा गैप, इस खिलाड़ी की 8 साल बाद टीम में वापसी; जयदेव उनादकट भी लिस्ट में शामिल

Liam Dawson Return: भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट में एक प्लेयर ने अपनी टीम के 102 टेस्ट मैच मिस करने के बाद वापसी की है. इस लिस्ट में भारत के जयदेव उनादकट भी हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज जबसे शुरू हुई है, इसमें कई अच्छे और बुरे रिकॉर्ड बनते रहे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने लंबे अरसे बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की है, लेकिन साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. दरअसल डॉसन का नाम उन खिलाड़ियों में जुड़ गया है, जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच मिस करने के बाद रिटर्न किया है. लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 102 टेस्ट मैचों को मिस करने के बाद टीम में वापसी की है.

लियाम डॉसन ने दिसंबर 2016 में भारत के खिलाफ खेलते हुए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उसके कुछ महीने बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया. उस सीरीज के बाद डॉसन को इंग्लैंड टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. शायद डॉसन खुद भी नहीं जानते होंगे कि उन्हें वापसी के लिए 8 साल लंबा इंतजार करना होगा.

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच मिस करने के बाद वापसी

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच मिस करने के बाद टीम में वापसी करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के गैरेथ बैटी के नाम है, जिन्होंने 142 मैचों के बाद रिटर्न किया था. इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2010 में भारत के लिए पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन 2022 में जब उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई तो भारतीय टेस्ट टीम 118 मैच खेल चुकी थी. वहीं अब लियाम डॉसन ने 102 मुकाबले मिस करने के बाद इंग्लैंड टीम में रिटर्न किया है.

  • गैरेथ बैटी - 142 मैच (इंग्लैंड)
  • जयदेव उनादकट - 118 मैच (भारत)
  • मार्टिन बिकनेल - 114 मैच (इंग्लैंड)
  • फ्लॉयड राइफर - 109 मैच (वेस्टइंडीज)
  • यूनुस अहमद - 104 मैच (पाकिस्तान)
  • डैरेक शैकल्टन - 103 मैच (इंग्लैंड)
  • लियाम डॉसन - 102 मैच (इंग्लैंड)

भारत के करुण नायर ने भी भारतीय टीम में वापसी के लिए 8 साल 83 दिन लंबा इंतजार किया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी से पहले आखिरी टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. नायर ने 76 मैच मिस करने के बाद टीम इंडिया में वापस कदम रखा था.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: भारत की 14वीं हार! महीनों से नहीं जीत रहे भारतीय कप्तान; मैनचेस्टर टेस्ट में भी हाथ लगी निराशा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
पहले वनडे में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले वनडे में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'अगर मेरे हाथ में होता...' वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का छलका दर्द
'अगर मेरे हाथ में होता...' वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का छलका दर्द

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget