एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में होगी चर्चा, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, तारीख भी हो गई तय

Parliament Monsoon Session: 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था.

संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया. विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में जारी SIR जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा करने की मांग कर रहे थे. हाालंकि सरकार अब पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है. अगले हफ्ते सोमवार (28 जुलाई) को लोकसभा में और मंगलवार (29 जुलाई) को राज्यसभा में इस मुद्दे पर बहस होगी. विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय सेना की कार्रवाई पर संसद को संबोधित करने की भी मांग की थी.

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे कब बोलेंगे पीएम मोदी?

पीएम मोदी अगले हफ्ते पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे. वे 29 जुलाई को इस विषय पर राज्यसभा को संबोधित करेंगे. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद से विपक्ष भारत की ओर से की गई कार्रवाई पर चर्चा की मांग कर रहा है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की थी.

यूके दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल चाहते थे कि इस हफ्ते ही ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो, लेकिन पीएम मोदी 23-24 जुलाई को दो दिवसीय यात्रा पर लंदन दौरे पर हैं. ऐसे में अगर सदन में चर्चा होती है तो पीएम मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे इसलिए विपक्ष ने संशोधित कार्यक्रम को स्वीकार कर लिया. लंदन में पीएम मोदी और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर 25 घंटे होगी चर्चा

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार सोमवार (21 जुलाई 2025) को तैयार हुई थी. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे चर्चा करने का निर्णय लिया गया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बजाय विदेश दौरे को ज्यादा महत्व दिया है.

ये भी पढ़ें : इलेक्शन कमीशन ने उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर शुरू की प्रक्रिया, जल्द ही तारीख की होगी घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget