एक्सप्लोरर

दिल्ली में Work From Home स्कैम का खुलासा! जानिए कैसे चलता था करोड़ों का खेल और क्या हैं बचने के उपाय

Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े वर्क-फ्रॉम-होम घोटाले का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर एक शख्स से 17 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है.

Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े वर्क-फ्रॉम-होम घोटाले का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर एक शख्स से 17 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है. यह गिरोह सोशल मीडिया के ज़रिए आकर्षक ऑनलाइन जॉब ऑफर का झांसा देकर लोगों को फांसता था और फिर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी जालसाजी में उलझा देता था.

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस के अनुसार, 27 मई को एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे वेबसाइट रिव्यू करने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया गया. शुरुआत में उसे हर रिव्यू के 50 रुपये मिले जिससे उसे यह स्कीम असली लगी. लेकिन फिर उसे ज्यादा कमाई का लालच देकर प्रीपेड क्रिप्टो ट्रांजैक्शन करने को कहा गया. धीरे-धीरे ठगों ने उससे कई बहानों से और पैसे जमा करवा लिए और कुल 17.49 लाख रुपये की ठगी कर डाली.

कौन हैं आरोपी?

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अंकुर मिश्रा (22), क्रतरथ (21), विश्वास शर्मा (32) और केतन मिश्रा (18) के रूप में हुई है. पुलिस जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के अकाउंट से 5 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे जो अंकुर मिश्रा के नाम पर था. बैंक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई.

कहां-कहां फैल था ये गिरोह?

तकनीकी जांच में सामने आया कि यह ठगी का नेटवर्क दिल्ली तक सीमित नहीं था, बल्कि लखनऊ, आगरा, भोपाल और शिवपुरी जैसे शहरों में भी सक्रिय था. इन सभी जगहों पर पुलिस की छापेमारी के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

कैसे करते थे मनी लॉन्ड्रिंग?

DCP अमित गोयल के अनुसार, यह गैंग पैसे को कई बैंक खातों के जरिए घुमाता था ताकि ट्रेस न हो सके. अंत में ये रकम को USDT (Tether) जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था ताकि बैंक और जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पैसों की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है.

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

  • किसी भी नौकरी के ऑफर में अगर बहुत अधिक पैसे बहुत कम काम के बदले मिल रहे हों तो सतर्क हो जाएं.
  • अगर ईमेल या जॉब पोस्टिंग में बार-बार टाइपो या गलतियां दिखें तो वो पेशेवर कंपनी नहीं हो सकती.
  • यदि नौकरी का विवरण अस्पष्ट हो या काम की जिम्मेदारियां स्पष्ट न हों तो उस ऑफर से दूर रहें.
  • जो नौकरी जॉइन करने से पहले रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग या सॉफ्टवेयर के नाम पर पैसे मांगती है, वह अक्सर फ्रॉड होती है.
  • हमेशा यह जांचें कि कंपनी का वैध ऑफिस एड्रेस, फोन नंबर और ऑनलाइन उपस्थिति है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

158 साल पुरानी कंपनी इस छोटी सी चूक से हो गई तबाह! साइबर हमले से खत्म हुआ सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम
लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम
Smartphone Security Tips: बैटरी बचाने के लिए कभी बंद न करें फोन की ये सेटिंग्स, चोरी होने या दुर्घटना होने पर पड़ जाएंगे लेने के देने
बैटरी बचाने के लिए कभी बंद न करें फोन की ये सेटिंग्स, चोरी होने या दुर्घटना होने पर पड़ जाएंगे लेने के देने
15 साल से कम उम्र के बच्चों पर बड़ा एक्शन! अब इस देश ने लगा दिया सोशल मीडिया पर बैन
15 साल से कम उम्र के बच्चों पर बड़ा एक्शन! अब इस देश ने लगा दिया सोशल मीडिया पर बैन
विदेश जाने से पहले जरूर जान लें ये टेक टिप्स, नहीं होगी इंटरनेट और पेमेंट की टेंशन
विदेश जाने से पहले जरूर जान लें ये टेक टिप्स, नहीं होगी इंटरनेट और पेमेंट की टेंशन

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget