एक्सप्लोरर

सस्ती मिल रही है Mahindra XUV 3XO, खरीदने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा XUV 3XO का AX5 वेरिएंट अब पहले से सस्ता हो गया है. कंपनी ने इसकी कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की है. आइए इसके फीचर्स और नई प्राइस की डिटेल्स जानते हैं.

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो दमदार फीचर्स से भरपूर हो और साथ ही बजट में भी फिट हो जाए, तो Mahindra XUV 3XO AX5 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. महिंद्रा ने इस वैरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की है, जिससे अब यह और भी किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन गई है.

क्यों घटाई गई Mahindra XUV 3XO की कीमत?

  • महिंद्रा ने हाल ही में XUV 3XO सीरीज में तीन नए वैरिएंट्स-REVX M, REVX M (O) और REVX A शामिल किए हैं. REVX A को AX5 और AX5L के बीच में रखा गया है. यह नया वैरिएंट AX5 से ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है, लेकिन AX5L जितना महंगा नहीं है. इस वजह से AX5 की कीमत घटाकर कंपनी ने सभी वैरिएंट्स के बीच का फर्क और भी स्पष्ट कर दिया है, ताकि ग्राहक कन्फ्यूजन के बिना सही मॉडल चुन सकें.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Mahindra XUV 3XO अब तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिनमें पहला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 109 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा विकल्प 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 129 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क देता है. तीसरा विकल्प 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो 115 bhp की ताकत और 300 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. इन सभी इंजन वेरिएंट्स के साथ ग्राहक को 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जिससे वे अपनी ड्राइविंग स्टाइल और जरूरत के अनुसार ट्रांसमिशन चुन सकते हैं.

AX5 वेरिएंट में क्या-क्या खास है?

  • अगर हम Mahindra SUV के AX5 वेरिएंट की बात करें, तो इसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं जो इसे इस सेगमेंट में और भी बेहतर बनाते हैं. इसमें एक शानदार इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं. सुरक्षा के लिए इसमें रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. इन सभी खूबियों के साथ AX5 एक ऐसा मॉडल बन गया है.

  • महिंद्रा ने इस वैरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती कर ग्राहकों के लिए इसे और भी अट्रैक्टिव बना दिया है. इस कटौती का फायदा यह है कि अब ग्राहक उसी बजट में या तो एक बेहतर ट्रिम चुन सकते हैं या फिर अपनी गाड़ी में एक्सेसरीज जोड़ सकते हैं. साथ ही, जो ग्राहक पहले दो मॉडल्स के बीच कंफ्यूज थे, उनके लिए अब AX5 एक स्मार्ट विकल्प बन गया है.

ये भी पढ़ें: Tata Nexon vs Maruti Brezza: कीमत, सेफ्टी और माइलेज के लिहाज से कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget