एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के बाद शुरू कर दी पैकिंग, किसी भी पार्टी के नेता से नहीं की मीटिंग; जल्द छोड़ देंगे VP हाउस!

Jagdeep Dhankhar Resignation: जगदीप धनखड़ को करीब 15 महीने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने के बाद उसे छोड़ना होगा. इस्तीफा मंजूर होने के एक दिन पहले से ही उन्होंने सामान पैक करना शुरू कर दिया था.

जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार (21 जुलाई 2024) को अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे पूरा देश हैरान है. हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखी चिट्ठी में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया. धनखड़ अब जल्द ही उपराष्ट्रपति भवन खाली करेंगे. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि धनखड़ सरकारी बंगले के हकदार हैं.

इस्तीफे के बाद सामान पैक करने लगे धनखड़

जगदीप धनखड़ इस्तीफा देने से पहले सोमवार को अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. उन्होंने रात करीब 9:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. इसके आधे घंटे बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया. उसी दिन से उन्होंने उपराष्ट्रपति भवन को खाली करने के लिए सामान पैक करना शुरू कर दिया था. राष्ट्रपति ने एक दिन बाद मंगलवार (22 जुलाई 2025) को उनका इस्तीफा स्वीकार किया.

टाइप-8 कैटेगरी का सरकारी बंगला होगा अलॉट

जगदीप धनखड़ पिछले साल अप्रैल में संसद भवन परिसर के पास चर्च रोड पर नवनिर्मित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में शिफ्ट हो गए थे. करीब 15 महीने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने के बाद अब उन्हें वीपी हाउस छोड़ना होगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कह कि उन्हें लुटियंस दिल्ली या किसी अन्य इलाके में टाइप आठ का बंगला देने की पेशकश की जाएगी. टाइप-8 का बंगला आमतौर पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों या राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है.

'किसान पुत्र को सम्मानजनक विदाई नहीं दी जा रही'

कांग्रेस ने कहा है कि धनखड़ के इस्तीफा देने के पीछे स्वास्थ्य कारणों के अलावा कोई और अधिक गहरे कारण हैं. कई विपक्षी पार्टियों ने उनसे मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला. जब से उन्होंने इस्तीफा दिया है तब से किसी राजनीतिक पार्टियों से मुलाकात नहीं की है.

जगदीप धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश करने वाले कई विपक्षी सांसद अब उनकी तारीफ कर रहे हैं. विपक्ष ने कहा कि किसान पुत्र को सम्मानजनक विदाई नहीं दी जा रही है.

ये भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में होगी चर्चा, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, तारीख भी हो गई तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget