एक्सप्लोरर

रेनबो का आकार होता है गोल, फिर धरती से क्यों दिखता है आधा 

इंद्रधनुष आपने देखा होगा कि आधे आकार में दिखता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंद्रधनुष का असल आकार पूरा गोल होता है, लेकिन इसको देखने के लिए काफी ऊंचाई वाली जगह पर जाना पड़ेगा.

इंद्रधनुष सभी लोगों ने देखा होगा. बारिश होने के बाद इंद्रधनुष देखना एक अद्भुत एहसास होता है. आसमान में इंद्रधनुष जब बनता है, तब दिखने में इसका आकार आंधे चांद जैसा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेनबो का आकार पूरा गोल होता है, जो दिखता नहीं है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों रेनबो का आधा ही आकार दिखता है, और ये पूरे आकार में किस जगह से दिखता है.

इंद्रधनुष

आसमान में बारिश के बाद रेनबो यानी इंद्रधनुष का नजर आना एक अनोखा अहसास होता है. इंद्रधनुष देखने के लिए लोग मीलों सफर तय करके वो सुंदर एहसास देखना चाहते हैं. जब आप रेनबो को देखते हैं, तो वह अक्सर एक आधे गोले या आर्क के रूप में नजर आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में रेनबो पूरी तरह से गोल होता है. अब सवाल ये है कि गोल होने पर आखिर क्यों आधा ही रेनबो दिखता और धरती पर किस जगह से रेनबो को पूरा देखा जा सकता है. 

कैसे बनता है रेनबो

रेनबो सूरज की किरणों और पानी की बूंदों के मिलन से बनता है. जब सूरज की किरणें बारिश की बूंदों से टकराती हैं, तो ये किरणें सात रंगों में बंट जाती हैं, जिन्हें हम इंद्रधनुष के रूप में देखते हैं. इसके सात रंग कुदरत की सतरंगी सुंदरता को साबित करते हैं. हालांकि रेनबो का पूरा गोलाकार रूप हम अक्सर नहीं देख पाते हैं. इसके पीछे कई कारण हैं, जो इस प्राकृतिक नजारे को देखने में रुकावट पैदा करते हैं.

बता दें कि खुले आसमान में दिखने पर एक जगह ऐसी दिखती है, जहां धरती की सतह और नीला आसमान आपस में मिलते हुए दिखते हैं. जिस पॉइंट पर ये मिलते हुए नजर आते हैं उसे क्षितिज कहा जाता है. वहीं हम जो रेनबो देखते हैं, उसे धरती की सतह और क्षितिज हमारी आंखों के सामने पूरा नहीं आने देते हैं. इसलिए रेनबो को पूरा गोल देखने के लिए आपको एक अच्छी-खासी ऊंची जगह पर जाना होगा, वहां से ही रेनबो पूरा गोल आकार में दिखाई देंगे. 

सूरज की विपरीत दिशा में बनता है इन्द्रधनुष

आपने एक बात पर और गौर किया होगा कि इंद्रधनुष हमेशा सूरज की विपरीत दिशा में बनता है. इसका मतलब है कि अगर आपका फेस इंद्रधनुष की ओर होता है तो सूरज आपके पीछे की तरफ होता है. यही कारण है कि सुबह के समय यह पश्चिम दिशा में और शाम के समय पूर्व दिशा में दिखता है. वहीं अगर आपकी किस्मत अच्छी है, तो आप फ्लाइल में सफर करने के दौरान पूरा गोल आकार का इंद्रधनुष दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: आम इंसान की तुलना में कैसे अलग था आइंस्टीन का दिमाग? रिसर्च में क्या आया था सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget