एक्सप्लोरर

महाकुंभ, जगन्नाथ रथ यात्रा और RCB विक्ट्री परेड... मनसा देवी से पहले इन जगहों पर भी मच चुकी है भगदड़

Mansa Devi Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 7 लोगों की मौत हो गई. इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ, जगन्नाथ रथयात्रा और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भगदड़ मच चुकी है.

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार (27 जुलाई 2025) को भगदड़ मच जाने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए. प्रशासन का कहना है कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से ऐसी घटना हो गई. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि प्रशासन अपनी नाकामी छिपा रहा हो. इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ, जगन्नाथ रथयात्रा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हाल ही में आरसीबी की विक्ट्री परेड़ के दौरान भी भगदड़ मची थी, जिनमें कई लोग मारे गए.

29 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में मची थी भगदड़

प्रयागराज में 29 जनवरी 2025 को  महाकुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 30 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. इस हादसे में 60 से अधिक घायल हो गए थे. यह घटना मौनी अमावस्या के दिन हुई, जब लाखों लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे थे.

4 जून को बेंगलुरु में मची थी भगदड़

दूसरी घटना 4 जून को हुई थी, जब IPL में शानदार जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमा हुई थी. तभी स्टेडियम के बाहर खड़े प्रशंसकों की भीड़ में भगदड़ मच गई और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 33 लोग घायल हो गए थे.  चश्मदीदों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

29 जून को जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बीते महीने 29 जून को एक दर्दनाक हादसा हो गया था. ये हादसा रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ था, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे. उसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 18 की हुई थी मौत

इसके अलावा 16 फरवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी, जिसमें  18 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. ये घटना प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से हुई थी.

ये भी पढ़ें: 'भारत के लिए शर्मनाक', विदेशी NGO की रिपोर्ट CM ममता बनर्जी बोलीं- बांग्ला भाषी भारतीयों को देश से निकाल रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget