एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की टॉप 5 फ्यूल एफिशिएंट कारें, माइलेज 34 km से भी ज्यादा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Best Mileage Cars: अगर आप आने वाले दिनों में ज्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. आइए उन 5 कारों के बारे में जानते हैं,जो कम कीमत में बेहतरीन माइलेज देती हैं.

भारत में लोग हमेशा से ऐसी कारें खरीदना पसंद करते हैं, जो कम पेट्रोल या डीजल में ज्यादा चलें. अगर आप भी ऐसी किफायती कार खरीदने की सोच रहे हैं जो बहुत अच्छा माइलेज देती हो, तो ये जानकारी आपके काम की है.

दरअसल, भारतीय बाजार में कई कारें मौजूद हैं, जो एक लीटर में 30 किलोमीटर से भी ज्यादा चलती हैं. इनमें सबसे आगे मारुति सुजुकी की कारें हैं, जो सालों से लोगों को भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देती आ रही हैं. चलिए अब जानते हैं उन टॉप 5 बजट कारों के बारे में जो किफायती भी हैं और माइलेज के मामले में शानदार हैं.

मारुति सुजुकी डिजायर

  • अगर आप एक फ्यूल एफिशिएंट सेडान की तलाश कर रहे हैं, तो मारुति सुजुकी डिजायर CNG वर्जन एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यह कार अपने CNG मॉडल पर 34 km/kg से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करती है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर भी यह 25 km/l से ऊपर की एफिशिएंसी देती है. डिजायर का डिजाइन प्रीमियम है और इसमें आपको बड़ा केबिन स्पेस, अच्छा बूट स्पेस और स्मूद ड्राइविंग फील मिलता है. भारतीय बाजार में डिजायर CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये हैं.

मारुति ऑल्टो K10 

  • अगर आपका बजट कम है, लेकिन आप एक माइलेज फ्रेंडली कार चाहते हैं, तो ऑल्टो K10 CNG आपके लिए एकदम सही विकल्प है. इस छोटी स्मार्ट कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये है और यह आपको 33.85 km/kg तक का माइलेज देती है. छोटे शहरों और संकरी गलियों के लिए यह कार बेहतर है, क्योंकि इसका साइज कॉम्पैक्ट है और मेंटेनेंस बेहद कम. यह एक किफायती और टिकाऊ विकल्प है.

मारुति सेलेरियो

  • मारुति सेलेरियो CNG को भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में गिना जाता है. कंपनी का दावा है कि यह कार 34.0 km/kg से भी ज्यादा माइलेज देती है. इसके CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये हैं और इसमें आपको मॉडर्न इंटीरियर, ड्यूल एयरबैग्स, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट और सिटी फ्रेंडली परफॉर्मेंस मिलती है. यह कार उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं.

मारुति वैगनआर

  • मारुति वैगनआर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. इसका CNG वर्जन 33.47 km/kg तक का माइलेज देता है. कार की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है और यह अपने बड़े हेडरूम और स्पेस के लिए भी जानी जाती है. वैगनआर एक फैमली कार के तौर पर सबसे बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इसमें आपको बेहतर लेग स्पेस, लंबा बूट स्पेस और अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है.

मारुति एस-प्रेसो 

  • जो ग्राहक एक स्टाइलिश और माइलेज फ्रेंडली छोटी कार चाहते हैं, उनके लिए एस-प्रेसो CNG एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह कार 33 km/kg तक का माइलेज देती है और इसकी कीमत मात्र 5.90 लाख रुपये से शुरू होती है. एस-प्रेसो का लुक एक मिनी SUV जैसा है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा है, जिससे यह खराब सड़कों पर भी आसानी से चलती है. यह कार खासकर युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है.

ये भी पढ़ें: 500 KM रेंज के साथ कीमत सिर्फ इतनी, जानिए कब लॉन्च होगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget