एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'बिहार में अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' हो गए...', तेजस्वी यादव का सरकार पर तंज, चिराग पासवान को भी घेरा

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 70000 करोड़ का घोटाला हुआ है. 7 दिनों में 100 से ज्यादा हत्याएं हो गई हैं. गयाजी में हुई रेप की घटना से ज्यादा शर्मनाक घटना बिहार में नहीं हो सकती.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिराग के इस बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' बन गए हैं. राज्य की कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में है. उन्होंने चिराग पासवान पर भी निशाना साधा. 

'बिहार में अपराधी सरकार चला रहे'

तेजस्वी यादव ने कहा कि "बिहार में अब अपराधी सरकार चला रहे हैं. बिहार में पूरी तरह अपराध हो रहा है और सरकार क्या कर रही है देख लीजिए." चिराग पासवान के अपराध पर दिए गए बयान पर तेजस्वी ने कहा कि इससे क्या फायदा. अफसोस जाता रहे हैं, इसका मतलब है आप कमजोर मंत्री हैं. आपसे कुछ होने वाला नहीं है. 

तेजस्वी यादव ने कहा, "चिराग ऐसी सरकार के मंत्री हैं, जिसके एक इंजन में अपराध का इंजन और दूसरे इंजन में भ्रष्टाचार है. चिराग पासवान को कुर्सी से प्यार है, आप इतने कमजोर हो गए हैं कि सरकार में रहकर भी कुछ नहीं कर सकते. इससे पता चलता है कि उनका बिहार से प्यार कम और कुर्सी से ज्यादा है. चिराग पासवान जी अफसोस जताकर रहने से क्या फायदा है. आपने क्या सलाह दिया यह बताइए".

70000 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बिहार में 70000 करोड़ का घोटाला हुआ है. कैग की रिपोर्ट कर रही है. उन्होंने कहा कि 7 दिनों में 100 से ज्यादा हत्याएं हो गई हैं. गयाजी में जिस होमगार्ड अभ्यर्थी लड़की के साथ एंबुलेंस के अंदर में रेप की घटना हुई उससे ज्यादा शर्मनाक घटना बिहार में नहीं हो सकती. वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के इस बयान पर कि बिहार में सुशासन की सरकार है, उन्होंने कहा कि इनको कौन पूछता है. ये ना तीन में है ना 13 में.  

ये भी पढ़ें: चिराग पासवान पर JDU विधायक का तीखा हमला, 'कैसे दे रहे NDA को समर्थन? एक भी MLA नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget