एक्सप्लोरर
सिर्फ टूरिज्म नहीं, इस सीक्रेट के जरिए भी जमकर दौलत कमाता है थाईलैंड
Thailand Earning Sources: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इस वक्त झगड़ा चल रहा है. चलिए जानें कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था पर्यटन के अलावा और किन चीजों के जरिए चलती है, जो कि बहुत खास हैं.
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इस वक्त लड़ाई चल रही है. दोनों देशों के बीच सेनाएं इस वक्त आमने सामने हैं. दुनिया के लोग मानते हैं कि थाईलैंड में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार सिर्फ पर्यटन है, लेकिन ऐसा नहीं है. थाईलैंड के पास टूरिज्म के अलावा भी आय के बहुत सारे साधन हैं, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं.
1/7

थाईलैंड खेती-किसानी के लिए भी मशहूर है. यह चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है. यहां का चावल जैस्मिन राइस अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत मशहूर है. साथ ही यह समुद्री उत्पादों का भी निर्यातक है.
2/7

थाईलैंड औद्योगिक क्षेत्र में भी जीडीपी बढ़ाने का काम करता है. यहां पर इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल जैसे प्रमुख उद्योग हैं. यहां का हार्डवेयर उत्पादन अर्थव्यस्था में महत्वपूर्णं योगदान रखता है.
Published at : 27 Jul 2025 10:20 AM (IST)
और देखें
























