एक्सप्लोरर

कैसे बढ़ते हैं हमारे नाखून, आगे से या पीछे से? जानें कैसे चलता है यह पूरा प्रोसेस

हम अपने नाखूनों को रोजाना देखते हैं, साथ ही उन्हें काटते हैं, सुंदर बनाते हैं और साफ रखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि नाखून बढ़ते कैसे हैं.

नाखून चाहे कितने भी छोटे हों, वे हमारे शरीर की सेहत और पोषण का संकेत देते हैं. अगर आपके नाखून मजबूत, चमकदार और साफ है तो ये आपकी अच्छी हेल्थ की निशानी हैं. हालांकि हम अपने नाखूनों को रोजाना देखते हैं, साथ ही उन्हें काटते हैं, सुंदर बनाते हैं और साफ रखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि नाखून बढ़ते कैसे हैं? क्या जहां से हम उन्हें काटते हैं वहीं से बढ़ते हैं या पीछे से? अक्सर कई लोग इन सवालों को लेकर भी काफी कंफ्यूज होते हैं और कई तरह की चीजों को सर्च भी करते हैं. ऐसे चलिए आज हम आपको बताते हैं कि हमारे नाखून आखिर कैसे बढ़ते हैं और इसका पूरा प्रोसेस कैसे चलता है?

नाखून क्यों होते हैं?

नाखून हमारे हाथों और पैरों की उंगलियों के सिरों पर मौजूद एक सख्त, चपटी परत होती है, जिसे नेल प्लेट कहते हैं. यह एक खास प्रोटीन केराटिन से बना होता है, यही प्रोटीन हमारे बालों और स्किन में भी होता है. 

नाखून सिर्फ दिखने के लिए नहीं बल्कि ये हमारी उंगलियों की सुरक्षा करते हैं और कुछ कामों को आसान बनाते हैं. वहीं, नाखून के कुछ मुख्य हिस्से से होते हैं.

1. नेल प्लेट: नाखून का वह हिस्सा, जिसे हम देख और छू सकते हैं.

2. नेल बेड: नेल प्लेट के नीचे की गुलाबी स्किन, जिससे नाखून को पोषण मिलता है.

3. क्यूटिकल: नाखून के नीचे की पतली परत, जो उसे कीटाणुओं से बचाती है.

4. लुनुला: नाखून के नीचे का सफेद अर्धचंद्राकार पाट, जहां से नाखून बनना शुरू होता है. 

5. मैट्रिक्स: यह सबसे जरूरी हिस्सा है, जहां नाखून बनने की प्रक्रिया होती है.

नाखून आखिर बढ़ते कहां से हैं आगे से या पीछे से?

नाखून पीछे से बढ़ते हैं, यानी उंगली की जड़ से, जहां मैट्रिक्स मौजूद होता है. मैट्रिक्स लगातार नए सेल्स बनाता है, जो पुराने सेल्स को आगे बढ़ाते हैं. यही कारण है कि नाखून का अगला सिरा धीरे-धीरे बाहर की ओर बढ़ता जाता है. इसके अलावा नाखून बढ़ने का एक पूरा प्रोसेस होता है जिसमें कुछ स्टेप शामिल हैं, पहले स्टेप में मैट्रिक्स काम पर लग जाता है, जो नाखून की जड़ में मौजूद लगातार नए सेल्स बनाता है. इसके बाद नए सेल्स पुराने सेल्स को बाहर की तरफ बढ़ाता है यानी नए सेल्स के जुड़ने से पुराने सेल्स धीरे-धीरे आगे की ओर निकलती हैं. जब ये सेल्स ऊपर की ओर आती हैं, तो इनमें केराटिन भर जाता है और वे सख्त होकर नाखून बन जाती हैं. यह पूरी प्रक्रिया धीरे होती है जिसमें नाखून धीरे-धीरे लंबा होता जाता है. 

नाखून हेल्दी और मजबूत कैसे रखें?

नाखूनों को सिर्फ बढ़ाना ही काफी नहीं, उन्हें हेल्दी और मजबूत बनाए रखना भी जरूरी है. इसके लिए आप अपनाएं ये आसान टिप्स:

1. हाथ और नाखून साफ रखें: नाखूनों को हल्के गर्म पानी और साबुन से रोज साफ करें.

2. नियमित ट्रिमिंग करें: हर 10-15 दिन में नाखूनों को काटें और शेप में रखें.

3. क्यूटिकल्स को न काटें: इन्हें हल्के हाथों से पीछे की ओर बढ़ाएं और मॉइस्चराइजर या तेल लगाएं.

4. अच्छी क्वालिटी का नेल पॉलिश यूज करें: जहरीले केमिकल्स से भरे सस्ते नेल पॉलिश से बचें.

5. नेल पेंट लगाते समय बेस कोट और टॉप कोट लगाएं: इससे कलर लंबे समय तक रहता है और नाखूनों को सुरक्षा भी मिलती है.

6. हेल्दी डाइट लें – प्रोटीन, बायोटिन, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें जैसे कि अंडे, नट्स, बीन्स, मछली और हरी सब्जियां.

यह भी पढ़े: पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं प्रिया सरोज, दिल्ली की इस फैशन डिजाइनर ने दिया लुक; जानिए कीमत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Remove Fridge Smell: फ्रिज से आ रही बदबू, इस ट्रिक से हो जाएगी दूर
फ्रिज से आ रही बदबू, इस ट्रिक से हो जाएगी दूर
केला खाने का सही समय क्या, सुबह या शाम? जानें
केला खाने का सही समय क्या, सुबह या शाम? जानें
सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी
सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी
Kitchen Tips: सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार
सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई इलाकों में घुसा पानी
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई गावों में घुसा पानी
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget