एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary Threat: '24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा', बिहार के डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी

Samrat Choudhary: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को धमकी मिली है. एक अज्ञात नंबर से उनके कार्यकर्ता के वॉट्सऐप पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. मामला दर्ज हो चुका है.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी एक अज्ञात नंबर से उनके कार्यकर्ता के वॉट्सऐप पर भेजी गई है. मैसेज में लिखा है- "हैलो सर 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं." मैसेज मिलने के बाद समर्थक ने पुलिस में शिकायत की है. 

कार्यकर्ता के फोन पर भेजा गया मैसेज

यह धमकी भरा मैसेज शनिवार रात को एक कार्यकर्ता के फोन पर भेजा गया था. शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात नंबर को ट्रेस कर रही है और उसके आधार पर अपराधी की तलाश कर रही है. व्हाट्सएप पर आए मैसेज में साफ लिखा है कि "मैं सम्राट चौधरी को 24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा, सच कह रहा हूं." वहीं, सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए हैं.

धमकी मिलने के सवाल पर रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि "जिसे जो करना है, करने दो. बिहार की जनता जानती है कि हम राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं. प्रदेश की जनता इस बात से खुश है, जिसे जो करना है, वो कर ले."

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय

आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई है, लेकिन उनके समर्थक को फोन पर मैसेज के जरिए धमकी दी गई है. इन दिनों बिहार में क्राइम काफी बढ़ गया है. पटना से लेकर गयाजी तक की आपराधिक घटनाएं देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. आम लोगों की बात तो छोड़िए खास लोगों को भी अब धमकियां दी जानें लगीं हैं. विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में दावा किया था कि बीते सात दिनों में बिहार में 97 हत्याएं हुईं, जबकि पुलिस ने इस आंकड़े को खारिज करते हुए 20 जुलाई से केवल 40 हत्याओं की बात कही.  

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'अगर दम है तो...', चुनाव बहिष्कार की बात पर बरसे नीरज बबलू, तेजस्वी यादव को किया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget