एक्सप्लोरर

Ratan Tata Education: मुंबई से लेकर यूके-यूएस तक, किन-किन कॉलेजों में रतन टाटा ने की थी पढ़ाई, देखें पूरी लिस्ट

बुधवार देर रात रतन टाटा का निधन हो गया. जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. टाटा देश ही दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखते थे.

Ratan Tata Education: दुनिया भर के दिग्गज उद्योगपति की लिस्ट में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया. इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. रतन टाटा को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्यार और सम्मान मिलता रहा है. उन्होंने 86 साल की उम्र अंतिम सांस ली, आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है.

रतन टाटा भारतीय उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे में हुआ. उनकी शिक्षा ने उन्हें न केवल व्यवसाय की दुनिया में बल्कि समाज में भी महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में मदद की. रतन टाटा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और फिर शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ाई जारी रखी.

यह भी पढ़ें- पुलिस में सिपाही बनने के बाद किस पद तक पहुंच सकता है एक पुलिस कर्मी, जानिये यहां

अमेरिका में लिया एडमिशन

रतन टाटा ने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद अमेरिका के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां उन्होंने बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) की डिग्री प्राप्त की. यह अनुभव उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में सहायक रहा. इसके बाद 1975 में, उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम किया, जिससे उन्हें प्रबंधन और नेतृत्व की गहरी समझ मिली.

प्रारंभिक करियर

रतन टाटा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में टाटा ग्रुप के साथ की. उन्होंने टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर काम करना शुरू किया, जहां उन्होंने चूना पत्थर निकालने और ब्लास्ट फर्नेस को संभालने का कार्य किया. इस दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया, जो बाद में उनके नेतृत्व में सहायक साबित हुआ.

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर रियासत के अंतिम महाराजा ने यहां से की थी पढ़ाई, सत्ता संभालने के बाद ऐसे कराया था चुनाव

टाटा ग्रुप को नया मुकाम

1991 में रतन टाटा ने टाटा संस के अध्यक्ष का पद संभाला. उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने न केवल अपनी आय में वृद्धि की, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई. टाटा ग्रुप ने कई क्षेत्रों में विस्तार किया, जैसे कि स्टील, ऑटोमोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी, टेलीकम्युनिकेशन और हॉस्पिटैलिटी.

रतन टाटा की उपलब्धियों में कुछ महत्वपूर्ण अधिग्रहण शामिल हैं, जैसे कि टाटा स्टील द्वारा ब्रिटिश स्टील निर्माता कोरस की खरीद और टाटा मोटर्स द्वारा जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया गया. इन कदमों ने टाटा ग्रुप को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाया.

नवाचार के लिए जाने जाते रहेंगे टाटा

रतन टाटा की शिक्षा और करियर यात्रा न केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी है, बल्कि यह भारतीय उद्योग में नवाचार और नेतृत्व की प्रेरणा भी है. उनकी दृष्टि और प्रयासों ने उन्हें एक प्रतिष्ठित उद्योगपति के रूप में स्थापित किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें- भारत के इन कॉलेज में एडमिशन मिल जाए तो मजे ही मजे, लाखों का होता है पहला पैकेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल कॉलेजों में HOD बदलने के नियम पर अभी फैसला नहीं, NMC ने दी सफाई
मेडिकल कॉलेजों में HOD बदलने के नियम पर अभी फैसला नहीं, NMC ने दी सफाई
स्टूडेंट्स के लिए जैकपॉट, कनाडा में मुफ्त पढ़ाई; हर महीने 1.5 लाख
स्टूडेंट्स के लिए जैकपॉट, कनाडा में मुफ्त पढ़ाई; हर महीने 1.5 लाख
Prime Minister Translator Career : प्रधानमंत्री का ट्रांसलेटर बनने के लिए कहां से और कौन-सी करनी होती है पढ़ाई? ये हैं बेस्ट कॉलेज ऑप्शन
प्रधानमंत्री का ट्रांसलेटर बनने के लिए कहां से और कौन-सी करनी होती है पढ़ाई? ये हैं बेस्ट कॉलेज ऑप्शन
Madrasa Education in India : शेख उल हिंद से फज्ले हक खैराबादी और एपीजे अब्दुल कलाम तक, मदरसे से पढ़ी हैं देश की ये हस्तियां
शेख उल हिंद से फज्ले हक खैराबादी और एपीजे अब्दुल कलाम तक, मदरसे से पढ़ी हैं देश की ये हस्तियां

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget