एक्सप्लोरर

टेकऑफ के बाद बीच हवा में गायब हुई रूस की फ्लाइट, 50 लोग थे सवार, जानें पूरा मामला

Russian plane missing: रूस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक प्लेन टेकऑफ के बाद बीच हवा में गायब हो गया. उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कनेक्शन टूट गया.

रूस का एक यात्री विमान टेकऑफ के बाद बीच हवा में गायब हो गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान 50 लोगों को लेकर चीन की सीमा से लगे अमूर इलाके के टिंडा शहर की ओर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में इसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक प्लेन के क्रू के साथ-साथ यात्री भी सवार थे.

रूस का An-24 यात्री विमान गुरुवार को गायब हुआ है और उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है. लोकल इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने कहा कि रूस की एयरलाइन अंगारा का यह पैसेंजर प्लेन रडार स्क्रीन से अचानक गायब हो गया और दोबारा अभी तक कनेक्ट नहीं हो पाया है. प्लेन में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

इस साल फरवरी में भी गायब हो गया था एक प्लेन

अलास्का में बेरिंग का प्लेन इसी साल फरवरी में गायब हो गया था. उनालाक्लीट से नोम जा रहा यह विमान टेकऑफ के बाद कहां गया, पता नहीं चल सका. प्लेन तय समय पर नोम नहीं पहुंचा. इसमें 9 यात्रियों के साथ एक पायलट सवार था. हालांकि बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय के बाद फरवरी में ही अमेरिकी कोस्ट गार्ड्स को प्लेन का मलबा मिल गया था. विमान में सवार लोगों के मौत की भी पुष्टि हुई थी.

जब कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा प्लेन हुआ गायब

मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 के साथ भी एक अजीब घटना हुई थी. 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा यह बोइंग 777 विमान टेकऑफ के 38 मिनट बाद रडार से गायब हो गया. इसका ट्रांसपॉन्डर बंद हो गया, और यह अपने रास्ते से हटकर अंडमान सागर की ओर मुड़ गया. इस प्लेन में 227 यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के 12 लोग शामिल थे. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेन को खोजने के लिए 2017 तक तलाशी अभियान चला था, लेकिन फिर इसे आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया. हालांकि अब मलेशिया की सरकार फिर से इसे खोजने पर जुट सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर तो ट्रंप को लगी आग, बोले- 'बेहद शर्मनाक नतीजे'
नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर तो ट्रंप को लगी आग, बोले- 'बेहद शर्मनाक नतीजे'
चीन के शिनजियांग में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
चीन के शिनजियांग में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget