एक्सप्लोरर

Stock Market Today: शुरुआती तेजी के बाद अचानक फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक लुढ़का

Stock Market Today 24 July 2025: शेयर बाजार की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देख बाद इसमें अचानक से गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 100 अंक से अधिक फिसल गया.

Stock Market:  शुरुआती कारोबार में तेजी दिखने के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 24 जुलाई को लड़खड़ा गया. जहां एक तरफ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 116 अंक टूटकर या 0.14 परसेंट की गिरावट के साथ 82611 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी 13 अंक या 0.05 परसेंट गिरकर 25207 पर पहुंच गया. यह गिरावट भी एक ऐसे समय में दर्ज की गई, जब एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी आज गुरुवार को होनी है. 

इन स्टॉक्स में उठापटक 

NSE निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई शामिल थे. वहीं दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स, इटरनल, नेस्ले इंडिया, आयशर मोटर्स, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील ने बढ़त हासिल की. व्यापक बाजार में भी मुनाफावसूली देखी गई, जिसमें निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 0.07 और 0.2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. 

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जो 1 परसेंट नीचे रहा. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, कोफोर्ज और इंफोसिस के शेयर तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद इंट्राडे में 6 परसेंट तक लुढ़क गए. टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री और एम्फैसिस जैसे अन्य आईटी शेयर भी दबाव में रहे. निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.6 परसेंट और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.34 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. 

कल भारतीय शेयर बाजार 

बुधवार को बीते कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक यानी कि 0.66 परसेंट की उछाल के साथ 82,726.64 अंक पर बंद हुआ. जबकि 159 अंक यानी कि 0.63 परसेंट की बढ़त के साथ एनएसई निफ्टी 25,219.90 अंक पर बंद हुआ था. भारतीय शेयर बाजार में आज एशियाई और अमेरिकी बाजारों में आई तेजी का असर देखने को मिल रहा है. 

एशियाई और अमेरिकी बाजार ने पकड़ी रफ्तार

अमेरिका और जापान के बीच हुई ट्रेड डील और यूरोपीय यूनियन व अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तेज हुई बातचीत के चलते गुरुवार को एशियाई बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली. वॉल स्ट्रीट के रातोंरात मजबूत परफॉर्मेंस से इस तेजी को और ताकत मिली. जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 1.2 परसेंट की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि निक्केई ने 1.09 परसेंट की बढ़त हासिल की. कोस्पी में 1.6 परसेंट का उछाल आया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 फ्लैट रहा. 

गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी देखने को मिली. एसएंडपी 500 इंडेक्स लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जो 0.78 परसेंट बढ़कर 6,358.91 पर पहुंच गया. यह साल 2025 का इसकी 12वीं रिकॉर्ड क्लोजिंग है. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 507.85 अंक या 1.14 परसेंट उछलकर 45,010.29 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 0.61 परसेंट की बढ़त के साथ 21,020.02 पर पहुंच गया, जो 21,000 से ऊपर पहली बार बंद हुआ है. 

फोकस में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और आइनॉक्स विंड सहित कई दूसरी कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. इनके अलावा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एसबीआई लाइफ, अदानी एनर्जी, केनरा बैंक, मोतीलाल ओसवाल और आईईएक्स आज अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी करने वाले हैं, जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे. 

 

ये भी पढ़ें: 

कपड़े-ज्वैलरी से बीयर तक... तीन लंबे साल इंतजार के बाद भारत-UK ट्रेड डील से इन सेक्टरों में आएगी बहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget