एक्सप्लोरर

'SIR' पर तेजस्वी यादव के सवालों का JDU के मंत्री ने दिया जवाब, सब कुछ कर दिया साफ

Bihar Voter List Revision: मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार आश्वासन देती है किसी वैध वोटर का नाम नहीं कटेगा. मामला न्यायालय में है इसलिए चर्चा का औचित्य नहीं है.

विधानसभा के मॉनसून सत्र में गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने एसआईआर पर बहस करने की मांग की. उन्होंने कई सवाल उठाए. कहा कि गरीबों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है. ऐसे तमाम सवालों पर सदन में बिहार सरकार की तरफ से मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में बिहार का कोई भी नागरिक नहीं छूटेगा. इस प्रक्रिया में बिहार के सभी सही नागरिक शामिल होंगे.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार आश्वासन देती है किसी वैध वोटर का नाम नहीं कटेगा. मामला न्यायालय में है इसलिए चर्चा का औचित्य नहीं है, लेकिन आसन का निर्णय सर्वोपरि है. मुझे अच्छा लगा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पहली पंक्ति में यह कहा कि एसआईआर का विरोध नहीं है. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि सरकार आश्वासन दे कि किसी का नाम नहीं कटेगा. सरकार आश्वासन देती है कि किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं कटेगा.

'मृत लोगों का नाम मतदाता सूची में रहने दिया जाए?'

जेडायू के मंत्री ने कहा कि वोट कौन दे सकता है यह संविधान में लिखा है कि देश का नागरिक ही मतदान दे सकता है. हर चुनाव से पहले वोटरों का सर्वे होता है. लगभग 20-25 साल पर विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाता है. महागठबंधन से विजय चौधरी ने सवाल किया कि मृत लोगों का नाम मतदाता सूची में रहने दिया जाए? आप ही बताइए? कहा कि एक अगस्त से एक सितंबर तक सही गलत बताने का समय चुनाव आयोग दे रहा है.

विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष से कहा कि आप प्रवासी की सूची दे दीजिए सरकार उसको देखेगी. उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम 95 प्रतिशत कैसे हो गया? चुनाव आयोग सारे कामों को देख रहा है. चुनाव आयोग ने अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे उसकी मंशा पर सवाल उठाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget