एक्सप्लोरर

Infosys Q1 FY26 Results: जून तिमाही में इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 8.6% बढ़कर 6921 करोड़ पर पहुंचा, 20000 नई भर्तियों की योजना

Infosys Q1 Results: शेयर बाजार को दी जानकारी में इन्फोसिस ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान परिचालन आय 7.53 प्रतिशत उछलकर 42,279 करोड़ पर आ गई.

Infosys Q1 FY26 Results: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रदाता कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये हो गया. बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अपेक्षा से अधिक वृद्धि के बाद चालू वित्त वर्ष में रेवेन्यू में 1 से 3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है. कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की समान तिमाही में 6,368 करोड़ रुपये था. 

शेयर बाजार को दी जानकारी में इन्फोसिस ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान परिचालन आय 7.53 प्रतिशत उछलकर 42,279 करोड़ पर आ गई. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान यह आय 39,315 करोड़ रुपये थी.

पिछली तिमाही के मुकाबले घटा शुद्ध लाभ 

इन्फोसिस का शुद्ध लाभ पिछली तिमाही यानी जनवरी से मार्च की तुलना में 1.5 प्रतिशत घटा है, जबकि राजस्व में 3.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इन्फोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख का कहना है कि पहली तिमाही के दौरान प्रदर्शन एआई क्षमताओं की मजबूती के साथ ही 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के समर्पण को जाहिर करता है.

इन्फोसिस की तिमाही के दौरान कुल स्टाफ की संख्या में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इसके स्टाफ की कुल संख्या बढ़कर 3,23,788 हो गई है. सालाना आधार पर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में यह 2.6 प्रतिशत की वृद्धि है. आईटी कंपनी ने ऐलान किया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वे 20 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहे हैं. 

इन्फोसिस के शेयर में गिरावट

इन्फोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका का कहना है कि पिछली कई तिमाहियों से यूरोप कंपनी के लिए एक मजबूत आधार रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कुछ साल पहले यूरोप में किए गए हमारी तरफ से निवेश का ही परिणाम है. बीएसई पर बुधवार को इन्फोसिस का शेयर 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,556 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के नतीजों की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे की बदौलत 500 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget